आम मुद्दे

2024 से पहले बड़ा संकेत दी गए अमित शाह, MP डॉ. महेश शर्मा के घर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, घर पर भोज किया

संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, MP सुरेंद्र नागर, MLA पंकज सिंह, तेजपाल नागर रहे

नोएडा, रफ्तार टुडे। ऐतिहासिक काम करने के बाद बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे गए अमित शाह। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पौधारोपण अभियान में 4 करोड़वां पौधा रोपकर एक नया इतिहास बनाया है। सरकारी कार्यक्रम के बाद नोएडा से वापस दिल्ली जाते जाते गृहमंत्री अमित शाह एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे गए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह शुक्रवार, आज नोएडा आए। यहां ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव के पास स्थित सीआरपीएफ के कैंप में उन्होंने पौधारोपण अभियान में 4 करोड़वां पौधा रोपकर देश में पौधारोपण का नया इतिहास बना दिया है।

इस पौधारोपण के बाद वें नोएडा के सेक्टर 1 में स्थित ​कृभको भवन गए। कृभको तक उनका सरकारी दौरा था। वहां से वें निजी दौरे पर लंच करने नोएडा गौतमबुद्धनगर के सांसद डा. महेश शर्मा के सेक्टर 15ए स्थित आवास पर गए। उनके इस निजी ”लंच” कार्यक्रम से बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है।

लगाया अफवाहों पर विराम
केंद्रीय गृहमंत्री ने नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा के आवास पर दोपहर का भोजन किया। सांसद के आवास पर ही गृहमंत्री ने गौतमबुद्धनगर व वेस्ट यूपी के सभी प्रमुख भाजपा के नेताओं से भी मुलाकात की। राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि ”लंच” के इस कार्यक्रम ने ढेर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अब अफवाहबाज नेताओं के लिए अफवाह फैलाने के सारे अवसर समाप्त हो गए हैं।

विश्लेषक दावा कर रहे हैं कि इस ”लंच” ने उन लोगों की भी आंख खोल दी है जो दूसरे दलों से भाजपा में घुसकर गुटबाजी में लगे हुए हैं। सभी को ”पार्टी विद डिफरेंस” की सीख भी अमित शाह नोएडा में आकर दे गए हैं।

नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने के दौरान बड़ा ही सुखद नजारा देखने को मिला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अगुवाई में भाजपा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति करने वाले सारे नेता मौजूद थे। इन नेताओं में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, MLC श्रीचंद शर्मा, नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक व पार्टी नेता पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, खुर्जा की विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह, बुलंदशहर के विधायक प्रदीप चौधरी, गौतमबुद्धनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंतुल तेवतिया, भाजपा के नोएडा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सांसद डा. महेश शर्मा के आवास पर आगमन के दौरान जेवर क्षेत्र से जेवर भाजपा विधायक नदारद थे। भाजपा के अंतरंग सूत्रों का दावा है कि विधायक जेवर को आमंत्रित ही नहीं किया गया था। पार्टी के दिग्गज नेता के कार्यक्रम में क्षेत्र व जिले के सब नेता थे केवल एक विधायक वहां नहीं थे। यह बात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

Related Articles

Back to top button