- ग्रेटर नोएडा
Breaking News : ग्रेटर नोएडा में गूंजा ‘सशक्त नारी, सशक्त भारत’ का विजन, वंदन अधिनियम बना बदलावका बिगुल, प्रेस वार्ता में महिलाओं ने रखी मजबूत भागीदारी और अधिकारों की बात
गौतमबुद्धनगर, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से “नारी शक्ति वंदनअभियान” के अंतर्गत एक प्रभावशाली प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणपरिसर में हुआ, जहां समाज की प्रतिष्ठित और प्रभावी महिलाओं ने एक मंच पर आकर अपने विचार साझा किएऔर महिला सशक्तिकरण को लेकर ठोस संदेश दिया। यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक प्रेस वार्ता नहीं था, बल्कि यह महिलाओं की भागीदारी, अधिकारों और उनके भविष्य को लेकर गंभीर विमर्श का सशक्त मंच बनकरउभरा। “जब अनुभव बोले—वरिष्ठ महिलाओं ने साझा किए अपने विचार” इस प्रेस वार्ता को कई जानी–मानी हस्तियों ने संबोधित किया, जिनमें प्रमुख रूप से निवेदिता पी. हरन, डॉ. खुशबूसिंह, कविता नागर, माला भंडारी और डॉ. सपना शामिल रहीं।।इन सभी वक्ताओं ने अपने अनुभवों के आधार परयह बताया कि कैसे आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और समाज में उसकी भूमिका लगातारमजबूत हो रही है। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023—राजनीति में महिलाओं की नई भागीदारी” कार्यक्रम का मुख्य केंद्र रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा मेंऐतिहासिक कदम बताया गया। इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को33% आरक्षण मिलेगा। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह व्यवस्थाजनगणना और परिसीमन प्रक्रिया के बाद लागू होगी। वक्ताओं ने इसे लोकतंत्र को अधिक समावेशी और संतुलितबनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। “निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी—लोकतंत्र होगा मजबूत” विशेषज्ञों का मानना है कि इस कानून के लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या में वृद्धिहोगी। नीति निर्माण में महिला दृष्टिकोण को स्थान मिलेगा। समाज में लैंगिक संतुलन और अधिक मजबूत होगा। यह पहल महिलाओं को केवल अधिकार ही नहीं देगी, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदारबनाएगी। “प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रखा स्पष्ट दृष्टिकोण” इस अवसर पर श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने कहा कि यह अधिनियम देश के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक मजबूतऔर संतुलित बनाएगा। श्रीलक्ष्मी वी.एस. (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी) ने कहा कि यह पहल महिलाओंको सशक्त बनाकर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक मजबूत और संतुलित बनाएगी। वहीं अनुज नेहरा ने इसे नारी सशक्तिकरण को नई गति देने वाला कदम बताया और कहा कि इससे “सशक्तनारी, सशक्त भारत” का सपना साकार होगा। यह अभियान नारी सशक्तिकरण को नई गति देगा और “सशक्तनारी, सशक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने में सहायक होगा। “अधिकारियों की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा”…
Read More » - ग्रेटर नोएडा
ITS College News : आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में मिनी हैकाथॉन 2.0 का आयोजन, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग, निदेशक, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के कर कमलों से हुआ
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में मिनी हैकाथॉन 2.0 का सफल आयोजन हुआ, जिसमेंसीएसई और संबद्ध शाखाओं के 1000 से अधिक छात्रों की 300 टीमों ने भाग लिया। यह एक दिवसीयतकनीकी प्रतियोगिता छात्रों की नवाचार क्षमता और वास्तविक समस्याओं को हल करने की योग्यता को प्रदर्शितकरने के लिए आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग, निदेशक, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के करकमलों से हुआ। इसअवसर पर प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा, डीन अकादमिक्स एवं संयोजक मिनी हैकाथॉन, प्रो. (डॉ.) संजय यादव, डीनस्टूडेंट वेलफेयर, प्रो. (डॉ.) जया सिन्हा, विभागाध्यक्ष सीएसई, प्रो. (डॉ.) ओ. पी. चौधरी, विभागाध्यक्ष एएसएच, डॉ. संध्या उमराव, डॉ. हरिओम त्यागी, डॉ. निशांत गुप्ता और डॉ. अनुज कुमार भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्यव्यक्तियों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने छात्रों को रचनात्मकता और नवाचार के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने हार्डवेयर–सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन से लेकर एप्लीकेशन आधारित प्रोटोटाइप तक अनेकव्यावहारिक और रचनात्मक समाधान प्रस्तुत किए। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को कक्षा से बाहर सीखने, टीमवर्क, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में ₹28,000 का पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें शीर्ष 3 टीमों को मुख्य पुरस्कार और 10 टीमोंको सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना और उत्कृष्टता को प्रोत्साहन मिला। मिनी हैकाथॉन 2.0 ऊर्जा और विचारों से भरपूर एक यादगार आयोजन साबित हुआ, जिसने कॉलेज की नवाचारको बढ़ावा देने और भविष्य के तकनीकी नेताओं को तैयार करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
Read More » - Health
Corruption Free India News : खनन माफिया, ओवरलोडिंग और सूखता भूजल, संगठन ने प्रशासन को सौंपाज्ञापन, बिल्डरों पर गंभीर आरोप, जल संकट और अवैध गतिविधियों पर जताई चिंता
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और भूजल दोहन जैसे गंभीर मुद्दों को लेकरअब विरोध की आवाज़ तेज हो गई है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठनने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) लीलू चेची के नेतृत्व में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुरागसारस्वत को सौंपा गया। “डेल्टा-2 में अवैध खनन और ओवरलोडिंग से बढ़ी परेशानी” संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 क्षेत्र में कई बिल्डरों द्वारा कमर्शियल प्रोजेक्ट केनाम पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग का काम किया जा रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने आरोप लगाया कि—निर्माण कार्य की आड़ में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहाहै ओवरलोड वाहनों से सड़कों की स्थिति खराब हो रही है रात के समय भी भारी मशीनों के साथ काम जारी रहता है इन गतिविधियों के कारण स्थानीय निवासियों को शोर, धूल और ट्रैफिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़रहा है। “सेक्टर 151-153 में भूजल दोहन—भविष्य का बड़ा संकट” ज्ञापन में नोएडा के सेक्टर 151 से 153 तक लगातार हो रहे भूजल दोहन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कई बिल्डर लगातार भूजल काअत्यधिक दोहन कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने विशेष रूप से ACE बिल्डर पर आरोप लगाया कि सेक्टर-153 में बार–बार शिकायतों के बावजूद भूजलदोहन जारी है। “शिकायतें हुईं, कमेटी बनी—लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं” संगठन का कहना है कि इस मामले में कई बार शिकायतें की गईं और यहां तक कि जांच के लिए कमेटी का गठनभी हुआ, लेकिन अब तक कोई ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यह प्रशासनिक ढिलाई अब लोगों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। “पानी की हर बूंद के लिए तरसेंगे लोग—चेतावनी” संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधाननहीं किया गया, तो आने वाले समय में क्षेत्र के लोग पानी की एक–एक बूंद के लिए तरस सकते हैं। “समाधाननहीं तो आंदोलन—संगठन ने दी चेतावनी” संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही अवैध खनन, ओवरलोडिंग और भूजल दोहन पर रोक नहीं लगाई गई, तो वेअनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। यह चेतावनी प्रशासन के लिए एक गंभीर संकेत मानी जा रही है कि अब जन समस्याओं को नजरअंदाज करनाआसान नहीं होगा। पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन जरूरी”…
Read More » - टॉप न्यूज
Breaking News : दौलत की दौड़ में बड़ा उलटफेर, गौतम अडानी बने एशिया के नंबर-1 अरबपति, मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर हासिल किया ताज, शेयर बाजार की चाल ने बदली तस्वीर
दिल्ली/मुंबई | रफ़्तार टूडे भारत के दो सबसे बड़े उद्योगपतियों के बीच चल रही दौलत की प्रतिस्पर्धा में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने कोमिला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीरव्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है। “नेटवर्थ में उछाल—अडानी आगे, अंबानी पीछे” ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर लगभग 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 90.8 अरब डॉलर रह गई है। इस बढ़त के साथ अडानीने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज फिर से हासिल कर लिया है। “शेयर बाजार का खेल—किसी को नुकसान, किसी को फायदा” इस बड़े बदलाव के पीछे शेयर बाजार की चाल अहम रही। मुकेश अंबानी को हालिया गिरावट में करीब 2.59 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं गौतम अडानी की संपत्ति में करीब 2.50 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कमजोरी इस फेरबदल की मुख्यवजह मानी जा रही है। “अडानी vs अंबानी—जारी है अमीरी की रेस” गौरतलब है कि दोनों दिग्गजों के बीच यह मुकाबला नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई बार अडानी ने अंबानीको पीछे छोड़ा तो कभी अंबानी ने फिर से बढ़त बना ली विशेषज्ञों के अनुसार, यह रैंकिंग वैश्विक बाजार की स्थिति निवेश प्रवाह कंपनियों के प्रदर्शन…
Read More » - ग्रेटर नोएडा
Noida Terrorist Connection News : “नोएडा हिंसा का ‘विदेशी कनेक्शन’, पाकिस्तान से चल रहा थारिमोट कंट्रोल, सोशल मीडिया के जरिए भड़काई गई भीड़, पुलिस कमिश्नर का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, एकफरार
नोएडा, रफ़्तार टूडे । नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर बड़ा और चौंकानेवाला खुलासा सामने आया है। लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर ने बताया कि इस हिंसा के पीछेपाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया नेटवर्क की साजिश सामने आई है। पुलिस जांच में यह पाया गया कि श्रमिकों के विरोध को भटकाने और माहौल बिगाड़ने के लिए विदेशी स्तर परडिजिटल प्रोपेगेंडा चलाया गया, जिससे शांतिपूर्ण आंदोलन हिंसा में बदल गया। “सोशल मीडिया बना हथियार—दो X हैंडल से फैलाई गई अफवाह” पुलिस के अनुसार, MEER ILAYASI और AYUSHI TIWARI नाम के दो X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पिछले तीनमहीनों से सक्रिय थे। इन अकाउंट्स के जरिए— भ्रामक और झूठी जानकारियां फैलाई गईं पुलिस कार्रवाई को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया मजदूरों की मौत जैसी फर्जी खबरें वायरल की गईं जिसके कारण 13 अप्रैल को स्थिति और ज्यादा भड़क गई और भीड़ दोबारा उग्र हो गई। “पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे अकाउंट—VPN का भी इस्तेमाल” जांच के दौरान पुलिस को जो तकनीकी साक्ष्य मिले, वे बेहद गंभीर हैं— दोनों अकाउंट्स की आईपी एड्रेसपाकिस्तान से जुड़े पाए गए इंटरनेट कनेक्टिविटी भी वहीं से ट्रेस हुई अपनी पहचान छिपाने के लिए VPN का इस्तेमाल किया जा रहा था । इस खुलासे के बाद थाना सेक्टर-20 में इनअकाउंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। “तीन मुख्य साजिशकर्ता चिन्हित—दो गिरफ्तार, एक फरार” पुलिस जांच में राष्ट्रवादी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़े तीन मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम सामने आए हैं— रुपेश रॉय (गिरफ्तार)…
Read More » - ग्रेटर नोएडा
Greater Noida : स्कूल पर वेल्डिंग का ताला—600 बच्चों का भविष्य कैद, ग्रेटर नोएडा में शिक्षा पर ‘कब्जे’ का संकट”, दबंगई, जमीन विवाद और प्रशासनिक सुस्ती के बीच फंसी मासूमों की पढ़ाई—अभिभावकों की बढ़ी बेचैनी
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल स्थानीयप्रशासन बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित Daffodil Public School को कथित तौर पर जबरन बंद कर दिया गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि स्कूल के मुख्य गेट पर लोहे की वेल्डिंग कर स्थायी ताला लगा दिया गया, जिसके चलतेकरीब 600 बच्चों की पढ़ाई और भविष्य अधर में लटक गया है। “क्या है पूरा मामला—कैसे ‘कैद’ हुआ स्कूल?” प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह स्कूल नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए संचालित हो रहा था और क्षेत्रके सैकड़ों बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। अचानक कुछ लोगों द्वारा स्कूल के गेट को बंद कर उस पर वेल्डिंगकर दी गई, जिससे न केवल स्कूल बंद हो गया बल्कि अंदर मौजूद सभी जरूरी दस्तावेज—छात्रों के रिकॉर्ड, रजिस्टर, प्रमाण पत्र, प्रशासनिक कागजात भी भीतर ही फंसकर रह गए। “600 बच्चों का भविष्य संकट में—न TC, न एडमिशन!” स्कूल बंद होने के बाद सबसे बड़ा संकट बच्चों के सामने खड़ा हो गया है। छात्रों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) नहीं मिल पा रहा रजिस्ट्रेशन नंबर और रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं दूसरे स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया रुक गई है इस स्थिति ने अभिभावकों को बेहद चिंतित कर दिया है, क्योंकि बच्चों का पूरा शैक्षणिक सत्र खराब होने कीआशंका बढ़ गई है। जमीन विवाद बना जड़—10 साल पुरानी लीज पर टकराव” स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने लगभग 10 वर्ष पूर्व इस जमीन को लीज पर लिया था, जिसके लिए लाखोंरुपये का भुगतान भी किया गया था। लेकिन समय के साथ जमीन को लेकर विवाद बढ़ता गया और कुछ लोगों ने स्कूल परिसर पर कब्जा करने कीकोशिश शुरू कर दी। आरोपों के अनुसार— स्कूल की पानी की सप्लाई बाधित की गई परिसर में जानवर छोड़कर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश हुई महिला शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया आखिरकार 30 मार्च को स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्कूल के गेट पर ताला लगाकर वेल्डिंग कर दी गई। “पुलिस कार्रवाई—मामला दर्ज, आरोपी जमानत पर”…
Read More » - Health
Sharda University News : शारदा विश्वविद्यालय द्वारा विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर दंत चिकित्सा कैंपका आयोजन, सेक्टर 163, नोएडा में एक दंत चिकित्सा कैंप का आयोजन किया
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज, शारदाविश्वविद्यालय के प्रोस्थोडॉन्टिक्स एवं क्राउन एंड ब्रिज विभाग द्वारा मोहियापुर गांव, सेक्टर 163, नोएडा में एक दंत चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 70-80 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। सभी मरीजों की दांतों की जांच की गई और उन्हें जरूरीसलाह दी गई। हर मरीज को एक डेंटल किट भी दी गई, जिसमें मौखिक स्वच्छता से जुड़ी जरूरी चीजें शामिल थीं।लोगों को सही तरीके से दांत साफ करने, मुंह की सफाई रखने और नियमित रूप से दंत जांच कराने के बारे में भीसमझाया गया। मरीजों को यह भी बताया गया कि दांतों के नुकसान की स्थिति में समय पर इलाज कराना बहुतजरूरी है, जिससे खाने–पीने, बोलने और चेहरे की बनावट पर सकारात्मक असर पड़ता है। जिन मरीजों को आगेइलाज की जरूरत थी, उन्हें शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में रेफर किया गया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र मेंमौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा और संस्थान की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाताहै। शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के प्रोफेसर एवं डीन, डॉ. हेमंत साहनी ने कहा: शारदा विश्वविद्यालय का हमेशायही प्रयास रहता है कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। इस तरह के कैंप लोगों को जागरूककरने के साथ–साथ उन्हें जरूरी इलाज भी उपलब्ध कराते हैं। मौखिक स्वास्थ्य, सम्पूर्ण स्वास्थ्य का अहम हिस्साहै, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम करते रहेंगे। प्रोस्थोडॉन्टिक्स डिपार्टमेंट की फैकल्टी इंचार्ज डॉ. राशी ने कहा: “हमारा उद्देश्य केवल इलाज देना नहीं, बल्किलोगों को सही जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना भी है। सही जानकारी और समय पर देखभाल से दांतों की कईसमस्याओं से बचा जा सकता है। इस कैंप के माध्यम से हमने ग्रामीण समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य आदतों से जोड़नेका प्रयास किया है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।” इस कैंप में डॉ. फैसल, डॉ. आर्यन कौशिक, डॉ. एरम खान एवं डॉ. डीपाली नीरज सहित अन्य टीम सदस्यों नेसक्रिय रूप से भाग लिया। इसके साथ ही स्नातकोत्तर छात्र डॉ. हार्डिक, डॉ. मनीषा और डॉ. आवि तथा विभागीयअटेंडेंट श्री गौरव ने भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया।
Read More » - Health
Sharda Health City News : “कलम के सिपाहियों के लिए सेहत का कवच, शारदा केयर हेल्थसिटी नेमीडिया परिवारों को दिया हेल्थ का गिफ्ट, फ्री हेल्थ कैंप में जांच, परामर्श और जागरूकता
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहलकरते हुए शार्दाकेयर हेल्थसिटी ने 16 अप्रैल 2026 को मीडिया से जुड़े लोगों और उनके परिवारों के लिए एकविशेष फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिजनों को समय–समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूककरना और संभावित बीमारियों का समय रहते पता लगाना था। “एक ही छत के नीचे पूरी जांच—फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग का लाभ” इस हेल्थ कैंप में कई जरूरी मेडिकल जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिनमें शामिल रहीं— हीमोग्लोबिन (Hb), ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (BP) ईसीजी (ECG), बॉडी मास इंडेक्स (BMI) इन जांचों के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य की सही स्थिति जानने का अवसर मिला, जिससे भविष्य में गंभीरबीमारियों को रोका जा सके। “विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह—रोकथाम ही सबसे बड़ा इलाज” कैंप के दौरान अनुभवी चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह (सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, कार्डियक साइंसेज़) और डॉ. विजय कुमार गुर्जर (सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, जेरियाट्रिक मेडिसिन) ने उपस्थित लोगों को दिल की बीमारियों, उम्र से जुड़ी समस्याओं और जीवनशैली से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों परजागरूक किया। उन्होंने बताया कि नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाकर कई बीमारियों से बचा जासकता है। “मीडिया के लिए खास सुविधा—फैमिली मेंबरशिप कार्ड का रजिस्ट्रेशन” इस कैंप के दौरान पत्रकारों का रजिस्ट्रेशन शार्दाकेयर हेल्थसिटी के विशेष मेंबरशिप कार्ड के लिए भी किया गया।इस कार्ड के तहत पत्रकार अपने चार तक परिवार के सदस्यों को शामिल कर सकते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में भीस्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। “मीडिया और हेल्थ सेक्टर के बीच मजबूत रिश्ते की मिसाल” यह पहल केवल एक हेल्थ कैंप तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने मीडिया और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मजबूतसंबंधों को भी दर्शाया। मीडिया समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, और ऐसे में उनकी सेहत काध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।…
Read More » - शिक्षा
ITS College News : खेती में टेक्नोलॉजी का तड़का—आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप HEXPRS LLP ने हैकाथॉन में मचाया धमाल, 1500+ प्रोजेक्ट्स को पछाड़कर ‘थीम विनर’ बना FertoBot—स्मार्ट एग्रीकल्चर की दिशा में बड़ा कदम
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक बार फिर नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनीमजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कॉलेज के इनक्यूबेशन सेंटर NFED (Navrachna Foundation for Entrepreneurship Development) के तहत कार्यरत छात्र स्टार्टअप HEXPRS LLP ने Innovate Bharat Hackathon 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए नया मुकाम स्थापित किया है। यह प्रतिष्ठितहैकाथॉन शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ देशभर से आए 1500+ नवाचार प्रोजेक्ट्स के बीचHEXPRS LLP ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए “Social Impact and Smart India (SISI)” थीम में थीमविनर का खिताब अपने नाम किया। “FertoBot बना गेमचेंजर—खेती में तकनीक का स्मार्ट समाधान” HEXPRS LLP द्वारा विकसित FertoBot एक अत्याधुनिक Smart…
Read More » - गौतमबुद्ध नगर
IBA Industry News : “महंगाई, वेतन दबाव और अनिश्चित बाजार—MSME की बढ़ती मुश्किलों पर IBA नेसरकार से मांगी राहत, नीतिगत समर्थन की उठी जोरदार मांग
गौतमबुद्ध नगर, रफ़्तार टूडे । जनपद गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक परिदृश्य में इस समय एक बड़ा मुद्दा उभरकर सामने आया है। इंडस्ट्रियलबिजनेस एसोसिएशन (IBA) के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई सेक्टर पर बढ़ते आर्थिकदबाव और हालिया वेतन वृद्धि के प्रभाव को लेकर लखनऊ स्थित औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) कोसंबोधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन प्रेषित किया। “महंगाई और लागत ने बढ़ाई चिंता—MSME सेक्टर संकट में” ज्ञापन में उद्यमियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में MSME उद्योग कई गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामनाकर रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं— कच्चे माल की लगातार बढ़ती कीमतें ऊर्जा (बिजली) लागत में भारी वृद्धि हालिया वेतन वृद्धि का अतिरिक्त दबाव जटिल नियम एवं नियामकीय प्रक्रियाएं बाजार में अनिश्चितता और मांग में उतार–चढ़ाव इन सभी कारकों ने मिलकर छोटे और मध्यम उद्योगों की वित्तीय स्थिति को कमजोर कर दिया है। “प्रशासन ने सुनी समस्याएं—जल्द समाधान का आश्वासन” इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही और उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता सेसुना। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि— सभी मांगों पर शासन स्तर पर सकारात्मक विचार किया जाएगा समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास होगा उद्योगों को राहत देने के लिए नीतिगत कदम जल्द उठाए जाएंगे “नीतिगत समर्थन की मांग—उद्योगों को चाहिए तत्काल राहत” IBA के पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उद्योगों को तत्काल नीतिसमर्थन दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते संतुलित और व्यावहारिक निर्णय नहीं लिए गए, तो— उद्योगों की निरंतरता प्रभावित हो सकती है रोजगार के अवसरों पर संकट आ सकता है स्थानीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा…
Read More »









