आम मुद्दे

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गौतमबुद्ध नगर ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर ने “यंग इंडिया रन” 05 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। मुख्य अतिथि के रुप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह नागर उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो सुखविंदर सोम, राष्ट्रीय सोशल मीडिया आईटी प्रमुख कपिल परमार रहे।

मुख्य अतिथियों के साथ भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर ने हरी झंडी दिखाकर सिटी पार्क,ग्रेटर नोएडा से दौड़ को रवाना किया। जिसका समापन आई.आई.एम.टी कॉलेज में हुआ। इस मैराथन दौड़ में हजारों युवा लड़के व लड़कियों ने प्रतिभाग किया।

दोनों कैटेगरी लड़के और लड़कियों में पहले #तीन_विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा नगद इनाम 5100रुपए, 3100 रुपए व 2100रुपए , ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी युवा तरुणाई को #सर्टिफिकेट व टी-शर्ट प्रदान की गई।
इनके अलावा दोनों कैटेगरियो के टॉप_20 में आने वाले प्रतिभागियों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कई स्थानों पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में लखावटी ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान, मैनेजिंग डायरेक्टर आई.आई.एम.टी कॉलेज मयंक अग्रवाल, जिला महामंत्री चेतन वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष अजमेंद्र नागर, अनुराग शर्मा, रोबिन त्यागी, गौरव नागर, जिला मंत्री अमित मुखिया, संदीप गोयल, मंडल अध्यक्ष अतुल गुर्जर, सुनील पंडित, सुमित बैसोया, उमेश भाटी, हर्ष बंसल, मीडिया प्रभारी जॉनी चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य बालेश्वर नागर, जीवन भाटी,अनुज गुलावली, सुनील कुमार शर्मा, शक्ति सिंह, चेनपाल प्रधान, अमोद भाटी, कपिल प्रधान, श्याम सिंह, अमित भाटी लडपुरा, व अन्य भाजयुमो के जिला व मंडल के मुख्य कार्यकर्ता रहे।

Related Articles

Back to top button