आम मुद्दे

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त आदरणीय श्री मनीष गुप्ता का ग्रेटर नोएडा आगमन आगमन पर किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आज उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषभ शर्मा जी के आवास पर उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष/राज्यमंत्री आदरणीय श्री मनीष गुप्ता जी का आगमन हुआ

जहां पर एडवोकेट एवं डीड राइटर एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष श्री अनिल भाटी जी के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं एडवोकेटगणों ने मुख्तयानामो पर लगी रोक को हटवाने हेतु ।

माननीय मंत्री जी ने रक्त संबंधी मुख्तारनामो पर अति शीघ्र एवं अन्य मुख्तयार नामो पर एस आई टी जांच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया एवं वास्तविक कृषकों की समस्याओं पर संज्ञान लेने की बात कही एवं कृषि भूमि की आड़ में कॉलोनाइजर की तरह कॉलोनी काटने वालो पर सरकार का रुख कड़ा ही रहने का संकेत दिया। कार्यवाही करने की बात कही।

इस अनौपचारिक मीटिंग में अध्यक्ष अनिल भाटी(एडवोकेट) पूर्व अध्यक्ष मुकेश शर्मा (एडवोकेट) पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, एडवोकेट संजीव शर्मा, रवि शर्मा (एडवोकेट) व राहुल शर्मा (एडवोकेट) ,रजनीश चौधरी, अशोक शर्मा, सुरंत शर्मा सहित अनेकों वकील एवं डीड राइटर साथी, उपस्थित रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button