देशप्रदेश

Widow woman was raped by blackmailing in Burari | बुराड़ी में विधवा महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

एक विधवा महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उससे मोटी रकम वसूलने के साथ जेवरात भी हड़प लिए गए। धर्म छिपाकर उससे निकाह का ढोंग भी किया। निकाह करते समय असली मुसलमान बनाने के लिए जबरन गोमांस भी खिला दिया। मामले में हुई शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट, आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया पीड़िता शालू चालीस साल आरोपी ईनाम अली के ही मकान में बुुराड़ी इलाके में रहती है। वह छत्तीसगढ़ से है। इसकी ससुराल वहीं है। साल 2005 से उसकी ससुराल के मकान में कैसर रहता था। 2017 में उसके पति की मौत हो गई। उसकी मुलाकात कैसर के साथ ही रहने वाले दानिश राणा उर्फ दिनेश राणा से हुई।

आरोपी खुद को दिनेश राणा बताता था। दिसंबर 2019 नहाते समय आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींच ली थी। इन फोटो को हथियार बना आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठना शुरू कर दिया। उससे करीब 3.50 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। पिछले साल आरोपी उसे बिलासपुर के होटल में ले गया।

यहां उसने दुष्कर्म के बाद वीडियो बना लिया। आरोपी ने अप्रैल 2021 तक पीड़िता से करीब 8.50 लाख रुपए और सात लाख रुपए के जेवरात भी ऐंठ लिए थे। इस साल तीन अप्रैल को दिनेश के कहने पर पीड़िता दिल्ली आ गई। आरोपी ने पीड़िता को अलग-अलग मकानों में रखा। इस दौरान महिला को दिनेश का धर्म और उसका असली नाम ईनाम पता चला। 15 जून को आरोपी ने उससे जबरन निकाह कर लिया। उसे जबरन गोमांस खिला दिया गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button