आम मुद्दे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी देश व प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपनों को साकार कर रहे है, 2014 से पूर्व में कांग्रेस, सपा, बसपा की देश प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारें रही

मेरठ, रफ्तार टुडे। पश्चिमी प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी देश व प्रदेश में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपनों को साकार कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व में कांग्रेस, सपा, बसपा की देश प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारें रही। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा तो वहीं 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और गरीबों पर अत्याचार करने वाली सपा-बसपा की सरकारों ने सत्ता में रहकर प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया।

वेस्ट यूपी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्राथमिकता में गरीबों का उत्थान और उनका विकास ही एकमात्र एजेंडा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को पक्का मकान ,हर घर शौचालय ,निर्बाध बिजली सहित निशुल्क गरीबों को आयुष्मान योजना के माध्यम से नि शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं सहित कोरोना जैसी महामारी के समय हर ज़रूरतमंद व्यक्ति को मुफ़्त भोजन राशन देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध व अपराधियों पर जीरों टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में सत्ता का संरक्षण प्राप्त अपराधी सत्ता की मलाई खाते थे।

आज वही अपराधी भाजपा सरकार में पुलिस की गोली खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश में बहू बेटी दिन हो या रात किसी भी समय कहीं भी आ जा सकती है । तो वहीं पूर्व की सपा सरकार की बात करे तो बेटियाँ दिन में भी घर से निकलने से पहले कई बार सोचती थी। उन्होंने कहा कि गुंडे माफिया सपा सरकार में ख़ाली प्लॉट और मकानों को क़ब्ज़ा करने का काम करते थे तो वहीं आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अवैध ज़मीन के क़ब्ज़ो को मुक्त करा रही है और उस पर गरीबों के लिए पक्के मकान बना रही है।

यह प्रदर्शित करता है कि भाजपा सरकार ग़रीबो के साथ है तो वही सपा आज भी अपराधियों के पक्ष में बात करती है । श्री सतेंदर सिसोदिया ने कहा कि आज गाँव, ग़रीब, किसान, महिलाओं, नौजवानों से लेकर शहरी नागरिकों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

Related Articles

Back to top button