Uncategorized

Noida Authority News : नोएडा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी, जलभराव और जाम के बीच प्राधिकरण अलर्ट, शाम तक बारिश की संभावना, सीईओ कृष्णा करुणेश ने खुद संभाला मोर्चा

हालात को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल, ACEO वंदना त्रिपाठी व निरीक्षण दल में वरिष्ठ प्रबंधक एस.पी. सिंह, आर.पी. सिंह और ए.के. अरोड़ा सहित सिविल एवं जल विभाग ने पूरी प्रशासनिक टीम को मैदान में उतार दिया और स्वयं भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं जल निकासी कार्यों की निगरानी की।

नोएडा, रफ़्तार टूडे। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या खड़ी कर दी। प्रमुख सड़कों, अंडरपास और निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल, ACEO वंदना त्रिपाठी व निरीक्षण दल में वरिष्ठ प्रबंधक एस.पी. सिंह, आर.पी. सिंह और ए.के. अरोड़ा सहित सिविल एवं जल विभाग ने पूरी प्रशासनिक टीम को मैदान में उतार दिया और स्वयं भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं जल निकासी कार्यों की निगरानी की।

बारिश बनी राहत भी, आफत भी

सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल जाने वाले बच्चे और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे, जबकि कुछ इलाकों में सड़क किनारे जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने खुद लिया हालात का जायजा

बारिश के बाद उत्पन्न स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण दल में वरिष्ठ प्रबंधक एस.पी. सिंह, आर.पी. सिंह और ए.के. अरोड़ा सहित सिविल एवं जल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पानी भरा है, वहां पंपिंग सेट लगाकर शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित की जाए और यातायात को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

प्राधिकरण ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि जलभराव की आशंका वाले संवेदनशील इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जाए। नालों की सफाई, पंपों के माध्यम से पानी निकालने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहां भी जलभराव या यातायात बाधित होने की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल टीमें भेजी जा रही हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों से गुजरने से बचें और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।

शाम तक बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। नोएडा प्राधिकरण ने भरोसा दिलाया है कि जलभराव की समस्या को जल्द से जल्द दूर कर शहर की सामान्य व्यवस्था बहाल की जाएगी।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button