बिजनेसग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीन

BIG News : “KB Central” को मिली RERA की हरी झंडी, अब ग्रेटर नोएडा में बनेगा कारोबार का ‘सुपर सिटी सेंटर’! 421 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट बदल देगा शहर की कमर्शियल तस्वीर, 7.5 लाख वर्गफुट में बनेगा ‘कॉमर्शियल लैंडमार्क’

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा की तेजी से बदलती कारोबारी तस्वीर के बीच अब एक और बड़ा नाम चर्चा का केंद्र बन गया है। शहर के चाई-फाई एक्सटेंशन क्षेत्र में विकसित हो रहा मेगा कॉमर्शियल प्रोजेक्ट “KB Central” अब आधिकारिक रूप से नई उड़ान भरने को तैयार है। करीब 420.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस भव्य प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश रेरा (RERA) से मंजूरी मिल गई है। रेरा की स्वीकृति के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को औपचारिक रूप से हरी झंडी मिल चुकी है और इसे ग्रेटर नोएडा के भविष्य के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्रों में गिना जा रहा है।

7.5 लाख वर्गफुट में बनेगा ‘कॉमर्शियल लैंडमार्क’
KB Central को केवल एक सामान्य मार्केट या कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा और आधुनिक बिजनेस डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी है। लगभग 7.5 लाख वर्गफुट में फैलने वाला यह प्रोजेक्ट आधुनिक डिजाइन, हाई-स्ट्रीट रिटेल, प्रीमियम कमर्शियल स्पेस और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में करीब 900 यूनिट्स विकसित की जाएंगी, जिनमें रिटेल शॉप्स, ऑफिस स्पेस, फूड जोन और बड़े ब्रांड्स के लिए विशेष कमर्शियल एरिया शामिल होंगे। बिल्डर का दावा है कि यह परियोजना न केवल व्यापारियों के लिए बल्कि निवेशकों के लिए भी लंबे समय तक लाभ देने वाला प्रोजेक्ट साबित होगी।

ग्रेटर नोएडा की नई पहचान बनने की तैयारी
अवोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि KB Central केवल एक कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि ग्रेटर नोएडा के उभरते आर्थिक भविष्य की नई पहचान बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी रणनीतिक लोकेशन और शानदार कनेक्टिविटी इसे क्षेत्र के अन्य प्रोजेक्ट्स से अलग बनाती है।
उन्होंने कहा कि—“हमारा उद्देश्य सिर्फ दुकानों और ऑफिस का निर्माण करना नहीं है, बल्कि ऐसा विश्वस्तरीय बिजनेस हब तैयार करना है जो आने वाले वर्षों में ग्रेटर नोएडा की कमर्शियल ब्रांडिंग का चेहरा बने।”

25 वर्षों का अनुभव, समय से पहले प्रोजेक्ट देने का दावा
आशीष गुप्ता ने बताया कि उनका ग्रुप पिछले करीब 25 वर्षों से रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय है और “श्री कुंज बिहारीजी” ब्रांड के साथ ग्रेटर नोएडा में मजबूत पहचान बना चुका है। कंपनी ने पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट समय से पहले पूरे किए हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि— KB Complex को वर्ष 2015-18 के दौरान अल्फा-2 क्षेत्र में विकसित किया गया था, जो आज ग्रेटर नोएडा के प्रमुख कमर्शियल सेंटर के रूप में स्थापित है। इसके बाद KB Mart को नॉलेज पार्क-2 में 2022-25 के दौरान विकसित किया गया, जिसने आधुनिक रिटेल स्पेस के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा KB Central
KB Central को पूरी तरह भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में— विशाल पार्किंग स्पेस, प्रीमियम हाई-स्ट्रीट रिटेल, बड़े ब्रांड्स के लिए, एक्सक्लूसिव स्पेस, स्मार्ट फुटफॉल प्लानिंग, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, हाई-एंड डिजाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर
जैसी सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

निवेशकों और व्यापारियों में बढ़ा उत्साह
रेरा मंजूरी के बाद निवेशकों और कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय व्यापार को नई गति देगा बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स को भी आकर्षित करेगा।
रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल गतिविधियां बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए आने वाले समय में KB Central शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बन सकता है।


ग्रेटर नोएडा का बदलता बिजनेस मैप
पिछले कुछ वर्षों में ग्रेटर नोएडा ने केवल रिहायशी शहर की पहचान से बाहर निकलकर खुद को एक मजबूत एजुकेशन, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल हब के रूप में स्थापित किया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, मेट्रो कनेक्टिविटी और आईटी निवेश के कारण यहां प्रॉपर्टी सेक्टर में लगातार तेजी देखी जा रही है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button