क्राइम
-
Greater Noida : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, सोना और 3KG चाँदी के छत्र को ले उड़े, घटना सीसीटीवी में कैद
उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद हैं। ताजा मामला एक प्रसिद्ध माता केमंदिर से जुड़ा है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर से सोने की मूर्ति और तीन किलो से अधिक चांदीके छत्र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिसमौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने कहा, मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है, जो अलग–अलग एंगलसे जांच कर रही हैं। चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर करीब तीन किलो से अधिक वजनी चांदी के छत्र और एक कीमती सोने की मूर्तिपर हाथ साफ किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्टरूप से देखी जा सकती हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है औरतकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कीजाएगी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Read More » -
शारदा यूनिवर्सिटी में 10वीं आनंद स्वरूप गुप्ता मैमोरियल इंटरनेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। शारदा स्कूल ऑफ लॉ, शारदा विश्वविद्यालय द्वारा 10वीं आनंद स्वरूप गुप्ता मेमोरियलइंटरनेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2026 का वैलिडिक्टरी समारोह चाणक्य ऑडिटोरियम में गरिमामय एवं भव्यवातावरण में आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश–विदेश से 40 से अधिक टीमों ने भाग लियाऔर अपने उत्कृष्ट वकालत कौशल, शोध क्षमता एवं विधिक तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे नेमूट कोर्ट प्रतियोगिताओं को विधि शिक्षा का व्यवहारिक आधार बताते हुए इसे विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं पेशेवरविकास का महत्वपूर्ण मंच बताया। इस अवसर पर डॉ. यू. सी. झा (ISIL), डॉ. लूथर रंगरेजी (विदेश मंत्रालय), प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार सिन्हा(डीएनएलयू, जबलपुर) एवं अली हसनखानी (AALCO) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों कोअंतरराष्ट्रीय विधि की गहन समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के परिणामों में सिंबायोसिस लॉ स्कूल विजेता एवं कर्णावती यूनिवर्सिटी उपविजेता रही। विजेता टीमको ₹75,000 एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹45,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों कोSCC Online सदस्यता भी प्रदान की गई। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भीसम्मानित किया गया। चांसलर पी. के. गुप्ता शारदा यूनिवर्सिटी ने कहा, “ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तकसीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करतेहैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण दोनों मजबूत होते हैं।” मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजेश टंडन ने अपने संबोधन में कहा, “मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं छात्रों के लिएएक ऐसा अनुभव होती हैं, जहां वे अदालत की कार्यप्रणाली को करीब से समझते हैं और अपनी तार्किक क्षमता वअभिव्यक्ति कौशल को विकसित करते हुए एक सक्षम विधि पेशेवर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।” इस कार्यक्रम के दौरान प्रो चांसलर श्री वाई.के. गुप्ता, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सिबाराम खारा, डॉ. मनवेन्द्र सिंह, प्रो. (डॉ.) तारकेश, प्रो. (डॉ.) राहुल निकम, डॉ. रजिया चौहान, डॉ. वैशाली अरोड़ा, खुशबू माहेश्वरी, सहित अन्यस्कूलों के फैकल्टी मेंबर्स, और स्टूडेंट्स आदि मौजूद रहे।
Read More » -
Dadri Momoz News : “मोमोज बने मुसीबत!, दादरी में 12 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग का शक या कुछ और बड़ा खेल?”, “खाने के कुछ ही देर बाद बिगड़ी हालत”, “अस्पताल में भर्ती, हालत फिलहाल स्थिर”, “दुकानदार फरार, दुकान बंद कर गायब”, “फूड सेफ्टी पर उठे बड़े सवाल”
दादरी/ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे।ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक मामूली दिखने वाला स्ट्रीट फूड अचानक स्वास्थ्य संकट में बदल…
Read More » -
Breaking News : “एक कुर्सी, एक चूक और 12वीं मंजिल से गिरती जिंदगी!”, गौर सिटी-2 में मासूम की दर्दनाक मौत ने हिलाया ग्रेटर नोएडा, हाईराइज सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल, बालकनी में रखी कुर्सी बनी ‘मौत का जरिया’, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में रहने वाले लोगों के लिए शुक्रवार का दिन…
Read More » -
Corruption Free India News : “पानी पर माफिया का पहरा!”, नोएडा में भूजल दोहन से मचा हाहाकार, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगा जनआक्रोश, दो साल से लगातार हो रहा भूजल दोहन, प्रशासन बना मूकदर्शक?, सैकड़ों पंपों से दिन-रात बह रहा पानी, ‘जल संकट’ की आहट तेज
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। नोएडा के सेक्टर 149, 151 और 153 में लगातार हो रहे अवैध भूजल दोहन को लेकर…
Read More » -
GBU University News : “कानून के आगे नहीं चली मनमानी”इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जीबीयू कुलपति का आदेश रद्द, डॉ. विश्वास त्रिपाठी की रजिस्ट्रार पद पर गरिमामयी वापसी, शिक्षक भर्ती और फीस घोटाले से जुड़ा है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा / प्रयागराज, रफ़्तार टूडे। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक अहम और दूरगामी प्रभाव डालने वाले फैसले में गौतमबुद्ध…
Read More » -
Breaking News : एशियन पेंट्स डीलरशिप का ‘रंगीन’ झांसा!, 7.5 लाख उड़ाए, माल आया नहीं—शिकायतकर्ता की मेहनत रंग लाई, CEO समेत 5 पर FIR, सिक्योरिटी, ऑफर्स और ‘बंपर लाभ’—रकम बढ़ती गई…, ठगी का एहसास और कोर्ट की शरण
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। डीलरशिप का लालच, चमकदार ऑफ़र, आधिकारिक ईमेल, और टोल-फ्री नंबर—सबकुछ इतना असली लग रहा था कि…
Read More » -
Breaking Delhi News दिल्ली में दहशत की शाम, लाल किला मेट्रो के पास कार धमाके से थर्राई राजधानी, धुएं से घिरा इतिहास और हड़कंप मचाती सच्चाई!, CCTV फुटेज में दो संदिग्धों की हलचल, जांच में जुटी टीमें, “जहां इतिहास सांस लेता है, वहीं गूंजा विस्फोट का धमाका – लाल किला के पास मेट्रो स्टेशन पर अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क”
दिल्ली, रफ़्तार टुडे। राजधानी दिल्ली का दिल — लाल किला — सोमवार की शाम उस वक्त दहशत और अराजकता के…
Read More »









