दादरी
-
NTPC News : “सेवा का संकल्प, संवेदना का विस्तार!”—एनटीपीसी दादरी में दिव्यांगजनों को मिली नई ताकत, ‘मानसी’ क्लिनिक से हेल्थकेयर को नई उड़ान, दिव्यांगजनों को मिला सहारा—16 लाभार्थियों को वितरित किए गए आधुनिक उपकरण
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित NTPC Dadri ने एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी का…
Read More » -
Breaking News : हौसलों की उड़ान को सलाम!, दादरी की दिव्यांग बेटी पलक शर्मा का होगा भव्य सम्मान, ‘जय हो’ संस्था का बड़ा ऐलान, एक हाथ की तीन उंगलियों से लिखी सफलता की कहानी
दादरी, रफ़्तार टूडे। कभी-कभी सफलता सिर्फ अंकों में नहीं मापी जाती, बल्कि उस संघर्ष, जज्बे और आत्मविश्वास में झलकती है…
Read More » -
Dadri MLA News : “दादरी में बिजली सुधार की बड़ी पहल, तीन गांवों को मिलेगा नया पावर कनेक्शन, अब कटौती और फाल्ट से मिलेगी राहत, विधायक तेजपाल नागर ने किया कार्य का शुभारंभ, 45 दिन में पूरा होगा ₹121 लाख का प्रोजेक्ट
दादरी, गौतमबुद्ध नगर, रफ़्तार टूडे । दादरी विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एकमहत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के ग्राम ऊंचा अमीरपुर, खंगोड़ा और महाराजगढ़ी के हजारों विद्युतउपभोक्ताओं को अब बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना काविधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर द्वारा किया गया। “अब मसूरी नहीं, प्यावली उपकेंद्र से मिलेगी बिजली” अब तक इन गांवों को हापुड़ जनपद के मसूरी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति मिल रही थी, जिससे बार–बार कटौतीऔर तकनीकी समस्याएं सामने आती थीं। नई योजना के तहत इन गांवों को दादरी खंड के प्यावली उपकेंद्र सेजोड़ा जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुचारु हो सकेगी। “लाइन लॉस कम, फाल्ट का समाधान होगा तेज” शुभारंभ के मौके पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद—बिजलीआपूर्ति में स्थिरता आएगी लाइन लॉस में कमी होगी। फाल्ट की स्थिति में तुरंत समाधान संभव होगा। ग्रामीणों को बार–बार बिजली समस्यासे राहत मिलेगी। उन्होंने इसे क्षेत्रीय विकास के लिए एक अहम कदम बताया और भरोसा जताया कि इससेआमजन को सीधा लाभ मिलेगा। “3.5 किलोमीटर लाइन, 45 दिन में पूरा होगा काम” विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार—ऊंचा अमीरपुर से खंगोड़ा तक लगभग 3.5 किमी लंबी नई बिजलीलाइन डाली जाएगी। परियोजना को 45 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर करीब ₹121 लाख कीलागत आएगी कार्य पूरा होते ही तीनों गांवों के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने लगेगा। “ग्रामीणों में खुशी, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद” कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उन्हें बिजली कटौती और खराब आपूर्ति जैसीसमस्याओं से छुटकारा मिलेगा। “बुनियादी सुविधाओं में सुधार से बढ़ेगा विकास” दादरी क्षेत्र में यह परियोजना केवल बिजली सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण विकास को गति देने काभी एक मजबूत आधार बनेगी। बेहतर बिजली आपूर्ति से खेती और छोटे उद्योगों को लाभ मिलेगा,…
Read More » -
MLA Dadri Road News : “20 साल की बदहाली खत्म!, रेलवे रोड पर चला विकास का बुलडोजर—तेजपाल नागर ने खुद संभाली कमान”, दादरी में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, विधायक ने मौके पर पहुंचकर दिए सख्त निर्देश—अब बदलेगा शहर का चेहरा
दादरी , रफ़्तार टूडे । दादरी नगर के बहुप्रतीक्षित और लंबे समय से उपेक्षित रेलवे रोड के विकास कार्यों ने…
Read More » -
Dadri NTPC News : “स्वास्थ्य से सशक्तिकरण तक, एनटीपीसी दादरी का GEM अभियान बना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!”, बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के तहत स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन, 115 बालिकाओं ने लिया लाभ, “GEM अभियान—चार हफ्तों में बदलती सोच और भविष्य
दादरी, रफ़्तार टूडे। सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए एनटीपीसी दादरी ने बालिका सशक्तिकरण अभियान…
Read More » -
BJP Organization News : भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के दादरी में नारी शक्ति की गर्जना, दादरी में स्कूटी-बाइक रैली से महिला सशक्तिकरण का संदेश
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी में नारी शक्ति की गर्जना: दादरी मेंस्कूटी–बाइक रैली से महिला सशक्तिकरण का संदेश आज मिहिर भोज बालिका इंटर कालेज दादरी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने भव्यस्कूटी एवं बाइक रैली निकालकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना मजबूत समर्थन व्यक्तकिया। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और बदलते भारत कीसशक्त तस्वीर थी। इस विशेष अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर जी ने सहभागिता कर महिलाओं के उत्साह, बढ़ाते हुए दादरीविधायक मास्टर तेजपाल नागर जी ने कहा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिये सरकार द्वारा संसदमें महिलाओं के लिये ३३% भागीदारी देकर महिलाओं का सम्मान किया आज देश की बेटियां सेना में शान से आगेबढ़कर देश सेवा कर रही है नई ऊर्जा और संकल्प को पूरे देश ने देखा देश की महिलाओं ने जब पहलगाम हमलेका बदला आप्रेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान से भारत ने लिया तक पूरे विश्व ने भारत की महिलाओं के शौर्य कोनजदीक से देखा ।आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्ययोगदान दे रही है। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान, सुरक्षा औरसम्मान के अवसर मिल रहे हैं, जिससे देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। नेशनल बॉलीवाल टीम कप्तान निर्मल तंवर जी ने कहा आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैंखेल जगत से लेकर खेती उद्योग व्यवसाय राजनीति में अपना नाम रोशन कर रही हैं संसद में ३३%प्रतिशतआरक्षण से देश की राजनीति में और अधिक सम्मान के साथ देश सेवा में अपना योगदान देने का मौक़ा मिल रहा हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी अरुण प्रधान रजनी तोमर ऊषा वत्स सरदीप नागर राज नागर योगेशचौहान कर्मवीर आर्य वंदना वानखेड़े अर्पणा सिंह गायत्री तिवारी गीता सागर सतीश भाटी राजीव सिंघल भिखारीसिंह संगीता रावल कविता तिवारी सचिन गौतम अनु सिंह आदि सैकड़ों महिलाओं ने बाइक रैली में भाग लिया ।
Read More » -
Bjp Organisation News : 1134 बूथों पर गूंजा ‘जय भीम’, भाजपा ने पूरे जिले में मनाई अंबेडकर जयंती, दादरी से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का जोश, पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान निर्माता को किया नमन
ग्रेटर नोएडा/दादरी, रफ़्तार टूडे । 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारापूरे जिले में भव्य और व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के 11 मंडलों के अंतर्गत कुल 1134 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा और चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान पूरे जिले में ‘जय भीम’ के नारों के साथ सामाजिक समरसता और समानता का संदेश भी दिया गया। “दादरी में जिला अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण—बाबा साहेब को भावपूर्ण नमन” दादरी नगर में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पितकी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार और उनके द्वारा दिखाया गया समानता का मार्ग आजभी समाज के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर के संघर्ष, त्याग और दूरदर्शिता ने भारत को एक सशक्त और मजबूतसंविधान दिया, जिसने समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार सुनिश्चित किया। “‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’—संकल्प दोहराया गया” इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के मूल मंत्र—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमसभी को राष्ट्र सेवा और जन सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूराकरने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। “हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी—बूथ स्तर तक दिखा संगठन का विस्तार” इस आयोजन में जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, अरुण शर्मा, विकास चौधरी, पवन रावल, पवन बंसल, सरदीप नागर, कर्मवीर आर्य, अश्वनी गोयल, वंदना वानखेड़े, रजनीतोमर, वरुण धीमान, योगेश चौहान, गीता सागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलेभर में हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने–अपने बूथों पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पितकी और उनके विचारों को जन–जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। “सामाजिक समरसता और समानता का संदेश—अंबेडकर जयंती बनी जनजागरण का माध्यम” यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और संविधान केमूल्यों को जन–जन तक पहुंचाने का माध्यम भी बना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर समाज के हर वर्ग कोजोड़ने और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। “विचारों की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प” अंबेडकर जयंती के इस अवसर पर पूरे जिले में जिस तरह से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहयह दर्शाता है कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज और राजनीति के केंद्र में हैं। यह आयोजन न केवल एकश्रद्धांजलि था, बल्कि उनके दिखाए रास्ते पर चलने और एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प भी था।
Read More » -
Breaking News : दादरी में दो स्कूल बसों की भिड़ंत से मची चीख-पुकार, 12+ छात्र घायल, चालक की हालत नाजुक—परिजनों में मची अफरा-तफरी
दादरी / ग्रेटर नोएडा | रफ़्तार टूडे ग्रेटर नोएडा से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रखदिया। दादरी क्षेत्र में उस वक्त अफरा–तफरी मच गई, जब दो स्कूल बसें आमने–सामने जोरदार तरीके से टकरागईं। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग दहशत में घरोंसे बाहर निकल आए। “सुबह 7 बजे रूपवास के पास हुआ बड़ा हादसा” जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। बताया जारहा है कि तेज रफ्तार में आ रही एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बस से जाभिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे के वक्त एक बस मेंकरीब 25 स्कूली बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है। “चीख–पुकार से गूंजा इलाका, बच्चों में दहशत” जैसे ही टक्कर हुई, बस में सवार बच्चों की चीख–पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। मासूम बच्चे डर और दर्द से रोनेलगे, जिससे माहौल पूरी तरह भयावह हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहतकार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की। कई लोगों ने अपनी गाड़ियों से घायलों कोअस्पताल पहुंचाया। “12 से ज्यादा बच्चे घायल, चालक की हालत गंभीर” इस भीषण हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर बच्चों को हल्कीचोटें आई हैं, लेकिन कुछ के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है। वहीं, एक बस चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। “पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरूकिया। बस चालक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मौके की स्थिति को नियंत्रित किया। “अस्पताल में मची अफरा–तफरी, परिजन पहुंचे” जैसे ही हादसे की खबर बच्चों के परिजनों तक पहुंची, वे घबराकर अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर मेंचिंता और अफरा–तफरी का माहौल देखने को मिला। हर माता–पिता अपने बच्चे की हालत जानने के लिए बेचैननजर आया। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है और सभी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है “जांच शुरू, फरार चालक की तलाश” पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक बसका चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है—जिसमें बस की स्पीड, ड्राइवर कीलापरवाही और वाहन की तकनीकी स्थिति शामिल है। “स्कूल बसों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल”…
Read More »









