देशप्रदेश

Was roaming around with a red beacon on the car, caught during police checking in Paharganj area | कार पर लाल बत्ती लगाकर घूम रहा था, पहाड़गंज इलाके में पुलिस चैकिंग के दौरान पकड़ाया

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Was Roaming Around With A Red Beacon On The Car, Caught During Police Checking In Paharganj Area

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी से चैकिंग के दौरान एक पिस्टल और छह राउंड गोली भी मिली। - Dainik Bhaskar

आरोपी से चैकिंग के दौरान एक पिस्टल और छह राउंड गोली भी मिली।

खुद को जज बताने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहाड़गंज इलाके में पुलिस चैकिंग के दौरान वह पकड़ा गया। आरोपी की पहचान लवलीश शर्मा (35) के तौर पर हुई जो नरेला का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, छह राउंड गोली, फर्जी विस्टिंग कार्ड, सीबीआई पब्लिक प्रोसिक्यूटर का फर्जी आईकार्ड, बार काउंसिल इंडिया का फर्जी कार्ड, कार आदि सामान जब्त किया गया है।

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक श्वेता चौहान ने बताया 25 दिसंबर की शाम साढ़े सात बजे रानी झांसी चैम्बरी पर पहाड़गंज सर्किल की ट्रैफिक पुलिस चैकिंग कर रही थी। इस दौरान रानी झांसी रोड की ओर से गलत दिशा में आई एक कार को पुलिस ने रुकवा लिया। उस गाड़ी पर लाल बत्ती लगी थी। कार चालक से ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया। पर वह ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया। खुद को गुड़गांव सीजेएम होने का दावा कर रौब झाड़ने लगा। पुलिस ने उसे आईकार्ड दिखाने के लिए बोला तो वह धमकी पर उतर आया। सड़क पर इस शख्स को उलझता देख ट्रैफिक पुलिस ने लोकल पुलिस को खबर कर दी।

मौके पर एक सब इंस्पेक्टर पहुंच गया। आरोपी से चैकिंग के दौरान एक पिस्टल और छह राउंड गोली मिली। इसके अलावा फर्जी दस्तावेज भी उसके पास से बरामद किए गए। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहाड़गंज थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह लोगाें के सामने रौब जमाने के लिए खुद को जज बताया करता था। उसे यह पिस्टल बिहार के रहने वाले राकेश ने दी थी।

इधर, कापसहेड़ा में पकड़ा गया नकली पुलिस कांस्टेबल

कापसहेड़ा इलाके में व्यावसायिक वाहनों से उगाही कर रहे एक युवक को ‌गिरफ्तार ‌किया गया है। आरोपी खुद को दिल्ली पुलिस का बताता था।इसके पास से पु‌लिस की वर्दी, एक ‌पिस्टल, 12 कारतूस, नकली पहचान पत्र और वॉकी टॉकी बरामद ‌की गई है। ‌आरोपी की पहचान ‌बिजवासन ‌निवासी अ‌मित(३०) के रूप में हुई। कापसहेड़ा थाने की पु‌लिस टीम सुबह इलाके में गश्त कर रही थी।

इस ओबराय बस स्टेंड के पास एक ‌सिपाही को व्यावसायिक वाहनों को रोकते हुए देखा। शक होने पर पु‌लिस टीम इसके पास पहुंची। ‌उसने अपना नाम ‌दिनेश बताया। दावा किया वह भी दिल्ली पु‌लिस का ‌सिपाही है। इसने अपना पहचान पत्र भी ‌दिखाया। थाने में तैनाती को लेकर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। आरोपी को ले जाकर पूछताछ की गई। यहां उसने अपना नाम अ‌मित बताया। वह भारत पेट्रो‌लियम कंपनी में अनुबंध पर लाइन ऑपरेटर का काम करता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button