आम मुद्दे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकलौते मॉल में बड़ा हादसा, लिफ्ट से गिरकर 2 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी सेंटर में काम करने वाले 2 लोगों की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दोनों मजदूर थे, जो गौर सिटी सेंटर में कार्य कर रहे थे।

दोनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिरे थे। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार बिहार के रहने वाले थे मनोज मंडल और मोहम्मद अब्दुल
मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरों का नाम मनोज मंडल और मोहम्मद अब्दुल था।

दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी सेंटर में मजदूरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे लिफ्ट में काम कर रहे थे।

उसी दौरान अचानक दोनों ऊंचाई से नीचे आकर गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button