GD Goenka School News : जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद, अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्रों ने इस विशेष दिन को उल्लास और जोश के साथ मनाया

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर उत्सवपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्रों ने इस विशेष दिन को उल्लास और जोश के साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को बाल दिवस के महत्व और इसके इतिहास से अवगत कराने के साथ हुई। उन्हें बताया गया कि यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे।
इसके बाद बच्चों के मनोरंजन हेतु मैजिक शो, खेल प्रतियोगिताएं और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे दिन आनंदित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं, और ऐसे आयोजनों से उनके व्यक्तित्व विकास को नई दिशा मिलती है।”
कार्यक्रम ने बच्चों को न केवल मनोरंजन का अवसर दिया, बल्कि उन्हें नेहरू जी के विचारों और जीवन दर्शन से भी परिचित कराया। विद्यालय प्रशासन ने इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।



