आम मुद्दे

दादरी सीट पर भाजपा सटोरियों की पहली पसंद, सपा, बसपा व लोकदल के प्रत्याशी में कड़ी टक्कर, कांग्रेस की जीत पर कोई नहीं लगा रहा दाव, कांग्रेसी के लिए खतरे की घंटी

भाजपा प्रत्याशी के भाव 1.20 पैसे, वह सपा एक ₹2.00 पैसे, बसपा ₹2.90 पैसे व लोकदल 3…20 पैसे भाव

दादरी, रफ्तार टुडे। दादरी नगर पालिका चुनाव में सट्टेबाजी का खेल अपने चरम पर है। सट्टा बाजार में दादरी नगरपालिका सीट पर जमकर खेल खेला जा रहा है। सटोरियों के अनुसार जिस का भाव सबसे कम होता है उसकी जीत की संभावना बढ़ती हैं। और वही फेवरेट होता है। उस पर ज्यादा लोग पैसा लगाते हैं और ज्यादा मुनाफा कमाते हैं। और जिसका भाव ज्यादा होता है उसकी संभावना हार की ज्यादा की होती हैं। और उस पर कम लोग पैसे लगाते हैं।

इस बार भी ऐसा ही दिलचस्प नजारा देखा जा रहा है। सट्टे में कुछ प्रत्याशी का वोटों को लेकर भी सट्टा चल रहा है। उनमें भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित व सपा प्रत्याशी अयूब मलिक है। हमारे विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि गीता पंडित को लोग लगभग 30000 वोटों से सट्टा लगा रहे हैं, और भाई अयूब मलिक लगभग 20000 वोटों के आसपास सिमट रहे हैं। सट्टेबाजों का मानना है कि कांग्रेश प्रत्याशी अशोक पंडित की जीत पर ना तो कोई पैसे लगा रहा है और ना ही उनके वोट आने पर।

सट्टे बाजार में ज्यादा दिलचस्पी की बात देखने को मिल रही है कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा,बसपा प्रत्याशी निर्णायक भूमिका में है।

सटोरियों के अनुसार इस बार सबसे कम भाव भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित की जीत पर लग रहा है। उनका भाव ₹1. 20 पैसे हैं। वही ज्यादा सबसे ज्यादा भाव कांग्रेस प्रत्याशी अशोक पंडित का है। वही सटोरियों के अनुसार दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी अयूब मलिक का है उनका भाव ₹2 है। उसके बाद बसपा प्रत्याशी रावजी का है उनके भाव 2,90₹ पर हैं। और सटोरियों के अनुसार लोकदल गठबंधन प्रत्याशी आजाद मलिक का भाव ₹3.20 पैसे है।

इस भाव के अनुसार मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित वह सपा प्रत्याशी अयूब मलिक में है। और जैसा कि सटोरियों के अनुसार कांग्रेश वह अन्य प्रत्याशी कमजोर साबित हो रहे हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है कौन जनता की पहली पसंद बनता है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button