शिक्षागौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

GNIOT Greater Noida News : GNIOT ग्रेटर नोएडा एक ऐसा संस्थान जहां मिलती है शिक्षा से कैरियर तक की मजबूत उड़ान, एकेडमिक्स से एम्प्लॉयमेंट तक की सीढ़ी, ग्रेटर नोएडा का GNIOT बना हजारों छात्रों का सपनों का सहारा, 24 वर्षों से गढ़ रहा है सफलता की मिसाल!

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।
अगर आप देश के टॉप इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट संस्थानों की तलाश में हैं, तो ग्रेटर नोएडा का GNIOT (Greater Noida Institute of Technology) आपके सपनों को उड़ान देने वाला एक ऐसा मंच है जो न केवल शिक्षा बल्कि प्रोफेशनल सफलता की सीढ़ी भी बन चुका है। पिछले 24 वर्षों से छात्रों की उम्मीदों और मेहनत को दिशा देता ये संस्थान आज दिल्ली-एनसीआर में गुणवत्तापूर्ण और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा का पर्याय बन चुका है।


साल 2001 से ग्रेटर नोएडा में रच रहा शिक्षा की नई परिभाषा

GNIOT की स्थापना वर्ष 2001 में श्री राम एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा की गई थी। महज 2000 छात्रों के साथ शुरू हुआ यह सफर आज 9000 से अधिक छात्रों तक पहुंच चुका है। संस्थान का मिशन है – “Empowering Minds, Transforming Futures”, यानी सिर्फ ज्ञान नहीं, बल्कि सोच और करियर की दिशा को भी बदलना।


वर्ष 2001 में स्थापित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन आज अपने 10 संस्थानो के जरिए छात्रों को विभिन्न विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के एजुकेशन हब में 18 एकड़ में फैला इसका विशाल कैंपस, छात्रों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ शिक्षा और सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करता है। 500 से अधिक कुशल शिक्षकों का संकाय इस संस्थान की रीढ़ है, जो छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT से पढ़कर निकले छात्र, देश-विदेश की शानदार कंपनियों और उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 24 साल से भरोसेमंद नाम, GNIOT न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत में अपनी एक खास पहचान और साख बना चुका है। GNIOT संस्थानों के समूह की स्थापना स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता ने श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट नोएडा के तत्वाधान में 2001 में गैर लाभकारी आधार पर इंजीनियरिंग और प्रबंधन शिक्षा के विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ की थी। GNIOT समूह के संस्थानों ने स्थापना के शुरुआती दौर से ही अनुसंधान और नवाचार परक शिक्षण को प्रोत्साहन दिया है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत कर नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करना है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT का उद्देश्य समाज की बेहतरी के लिए ज्ञान तक पहुंच बनाकर उसका संरक्षण, प्रसार और अनुप्रयोग करते हुए छात्रों के बीच उद्यमशील और वैश्विक सोच विकसित करना है। जिसके लिए संस्थान निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है। जहां नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए अनुकूल रोजगार दिलाने का सतत प्रयास किया जाता है। जहां शिक्षा का अर्थ जीवन भर नई सोच और दृष्टि के साथ सीखने की ललक को बढ़ावा देना है। जहां नैतिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए छात्रों में नेतृत्व के गुण और क्षमता विकसित की जाती है। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चैयरमैन डॉक्टर राजेश कुमार गुप्ता का मानना है कि “हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हम उन्हें पूरा करने का साहस रखें। सफलता रातो रात नहीं मिलती।  यह तब होता है जब हर दिन आप पिछले दिन से थोड़ा बेहतर हो जाते हैं।  यह सब जुड़ता चला जाता है।” इन्हीं सपनों को पंख देने के लिए GNIOT ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

एजुकेशन हब में 18 एकड़ में फैला है अत्याधुनिक कैंपस

GNIOT का परिसर छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रहने, खेलकूद और तकनीकी प्रशिक्षण का संपूर्ण अनुभव प्रदान करता है।
यहां मौजूद हैं —

  • 500+ अनुभवी फैकल्टी
  • 700+ छात्राओं और 1500+ छात्रों के लिए हॉस्टल
  • स्मार्ट क्लासरूम
  • ऑडिटोरियम, एम्फीथिएटर, वाईफाई, पावर बैकअप
  • 1.25 लाख से अधिक किताबों वाली ऑटोमेटेड लाइब्रेरी
  • हाईटेक लैब्स, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर लैब
  • जिम, हेल्थ सेंटर, कैफेटेरिया, और ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम

GNIOT में मिलती है शिक्षा के साथ करियर की उड़ान

यहां सिर्फ पढ़ाई नहीं होती, बल्कि इंडस्ट्री विशेषज्ञों के साथ छात्रों को रियल वर्ल्ड एक्सपोज़र भी मिलता है।
कॉर्पोरेट ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में शामिल हैं —

  • माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल सर्टिफिकेशन
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज आधारित प्रशिक्षण
  • ICICI बैंक की फाइनेंशियल ट्रेनिंग
  • IIT दिल्ली और IIT मुंबई के साथ सेशन

यहां से पढ़कर निकले छात्र आज TCS, Infosys, Microsoft, Adani, Accenture, KPMG जैसी नामी कंपनियों में लाखों के पैकेज पर नौकरी कर रहे हैं।


ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT में मौजूद है शिक्षा के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

 ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं देने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। यदि छात्रों को सकारात्मक और ऊर्जा युक्त वातावरण व शिक्षकों का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा तो वह अपना लक्ष्य कैसे हासिल करेंगे। इसके लिए संस्थान का कैंपस छात्रों के लिए दूसरा घर है। जहां उनके पढ़ने और रहने की हर सुविधा मौजूद है। 500 से अधिक फैकल्टी के साथ छात्रों और शिक्षकों के अनुपात का पूरा ख्याल रखा जाता है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT में छात्रों के लिए सबसे बड़ा आवासीय परिसर है, जहां 700 से ज्यादा छात्राओं और 1500 से ज्यादा छात्रों के रहने के लिए आधुनिक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है

क्लासरूम, सेमिनार हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, ये सभी कॉलेज कैंपस में मौजूद हैं। कैंपस में ही छात्रों के लिए मेडिकल और अस्पताल की भी सुविधा है। जिम, फिटनेस सेंटर और इंडौर तथा आउटडोर स्पोर्ट्स की भी पूरी सुविधाएं हैं। कैफेटेरिया, छात्रों के लिए यातायात की सुविधा और 24 घंटे पावर बैकअप के साथ वाईफाई की सुविधा भी छात्रों को मिलती है। छात्रों का सर्वागीण विकास हो सके इसलिए अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और एम्फी थियेटर भी है। छात्रों के पठन-पाठन के लिए अत्याधुनिक पूरी तरह ऑटोमेटेड लाइब्रेरी है, जहां विभिन्न विषयों की सवा लाख से भी ज्यादा किताबें उपलब्ध है। ई बुक्स और सीडी डेटाबेस की भी सुविधा है। साथ ही छात्रों के लिए आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक लैब, फिजिक्स लैब और कंप्यूटर लैब की भी सुविधा है। पढ़ाई के दौरान छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने के लिए कई कॉरपोरेट ट्रेंनिंग प्रोग्राम चलाए जाते हैं। जिसमें माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रोग्राम शामिल हैं। फाइनेंस से जुड़े विषयों के लिए ICICI बैंक द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान का पूरे क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट रिकॉर्ड है। GNIOT प्रोमेट्रिक के लिए ग्रेटर नोएडा में एकमात्र केंद्र है। मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेशन के लिए आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई के साथ जुड़ाव है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला मान-सम्मान

GNIOT को Career360 द्वारा A+ रेटिंग, The Week द्वारा Top NCR College, और AICTE के Innovation Cell द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।
GIPS संस्थान में Tata Strive Google Scholarship Program और Mandatory Summer Internship जैसी योजनाएं चल रही हैं, जो छात्रों के स्किल डेवलपमेंट को नई ऊंचाई देती हैं।


GNIOT में चल रहे प्रमुख संस्थान और कोर्स

संस्थान:

  • GNIOT (Engg. Institute)
  • GNIOT MBA Institute
  • GIMS (GNIOT Institute of Management Studies)
  • GIPS (Medical Sciences & Research)
  • GNALSAR (Legal Studies & Research)
  • GNIPER (Pharmaceutical Research)
  • GIMS PGDM (GNIOT Institute of Management Studies)

कोर्स:

  • B.Tech / M.Tech / B.Tech (Lateral)
  • MCA (Integrated) / MBA / PGDM
  • MBA, PGDM (Business Analytics, Healthcare)
  • BBA / BCA / B.Com / B.Sc (CS)
  • LLB / BA LLB
  • B.Pharma / D.Pharma
  • B.Sc Nursing

क्लासरूम से लेकर कॉरपोरेट तक – हर कदम पर साथ

छात्रों में मैनेजमेंट स्किल, लीडरशिप, कम्युनिकेशन, डिसीजन मेकिंग जैसी सॉफ्ट स्किल्स को विकसित किया जाता है।
GNIOT की सोच यह है कि हर छात्र का विकास सिर्फ एक अकादमिक डिग्री तक सीमित न हो बल्कि वह इंडस्ट्री के लिए भी तैयार हो। इसके लिए ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स का पूरा वातावरण मौजूद है।


वैश्विक सोच – वैश्विक अवसर

संस्थान ने IIT Roorkee, EICT, Tata Strive, Shereveport United States (LSUS) जैसी संस्थाओं के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके अलावा MERAKI 2025 जैसे ओरिएंटेशन प्रोग्राम में इंडस्ट्री के माहिर पेशेवरों से छात्रों को गाइडेंस भी मिलता है।

GNIOT ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, छात्रों के सपनों को दे रहा नए पंख

ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT छात्रों के सपनों को बड़े पंख प्रदान करने का काम कर रहा है। ग्रेटर नोएडा में स्थित GNIOT के प्रबंधकों का कुछ यूं कहना है कि जहां उम्मीदों को पंख लगे, प्रतिभाओं की धार होती है तेज, चट्टानों पर खनकती सफलताएं, इंतजार अब खत्म, आईए GNIOT शिक्षा से सरोकार तक, प्रतिभाओं को निखार कर कामयाबी की नई कहानी लिख रहा है ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन । विगत 24 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली, एनसीआर व उत्तर प्रदेश में एक जाना माना और विश्वसनीय नाम बन चुके GNIOT की पहचान श्रेष्ठ शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित हो चुकी है। GNIOT भारत सरकार के NAAC द्वारा ग्रेड A+ प्राप्त ये संस्थान ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा अनुमोदित है।  वर्ष 2001 में, ग्रेटर नोएडा में बेहतरीन उच्च शिक्षा संस्थान स्थापित करने के सपने के साथ GNOIT की शुरुआत 2000 छात्रों के साथ हुई थी, आज यहां हर वर्ष 9000 से ज्यादा छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। “Empowering Minds,Transforming Futures” के मोटो के साथ जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, ग्रेटर नोएडा एनसीआर और उत्तर प्रदेश के प्रमुख संस्थानों में अपना नाम दर्ज कर चुका है। GNIOT में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स,कंप्यूटर एप्लीकेशन, नर्सिंग, फार्मेसी और लॉ की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। यहां बेहतरीन फैकल्टी और इंडस्ट्री सपोर्ट के माध्यम से छात्रों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जाती है।


निष्कर्ष – ग्रेटर नोएडा का GNIOT: एक ऐसा संस्थान जो बनाता है छात्रों को भविष्य के लिए तैयार

GNIOT सिर्फ एक संस्थान नहीं, एक मंज़िल है जो छात्रों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और ग्लोबल प्रोफेशनल बनाने का कार्य कर रहा है।
चाहे बात हो उच्च शिक्षा की, करियर बिल्डिंग की, या फिर वैश्विक चुनौतियों से मुकाबला करने की – GNIOT हर मोर्चे पर अग्रणी है।


📢 🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)


📌 #GNIOT #GreaterNoidaEducationHub #BestEngineeringCollege #TopMBACollegeIndia #CareerAtGNIOT #PlacementsMatter #EducationWithPurpose #CampusLifeNoida #StudentSuccessStory #NAACGradeAplus #AICTEApproved #IndustryReadyEducation #TataStrive #GNIOTMeraki2025 #EmpoweringFutures #BestCollegeNCR #EdTechIndia #FutureLeaders #JobReadyStudents #TransformingEducation #FromCampusToCorporate


रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button