आम मुद्दे

हादसे के बाद सीधे पहुंचे हनुमान गढ़ी, दर्शन कर बोले- हमें तो रामलला ने बचाया – भाजपा नेता पवन त्यागी

लखनऊ, रफ्तार टुडे। लखनऊ में होटल लेवाना में लगी आग के बाद पाइप के सहारे सुरक्ष‍ित बाहर न‍िकले नोएडा न‍िवासी युवक सीधे पहुंचे अयोध्‍या। हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करने के बाद कहा-हमें तो रामलला ने बचा ल‍िया।

लखनऊ के लेवाना होटल में आग लगने की घटना में पवन त्यागी, अक्षय त्यागी व पवन त्यागी ने चौथी मंजिल से पाइप के सहारे उतरकर जान बचाई। उसके बाद वे रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। सभी इतने भयभीत थे कि वे अयोध्या में भी होटल में ठहरने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्हें जानकी महल में ठहराया गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के छपरौला निवासी अक्षय बताते हैं कि सुबह करीब सात बजे कमरे में धुंआ भरा तो नींद खुली। कमरे से बाहर निकले तो देखा लाबी में धुंआ ही धुआं है। इसके बाद उन्होंने दोनों मित्रों भाजपा नेता पवन त्यागी को जगाया। कुछ पल में ही होटल में चीख पुकार मच गई। वह बताते हैं कि मंजर भयावह था। खिड़की की ओर दृष्टि गई देखा होटल की दीवारों पर पाइप लगी थी। बस, तय किया कि इसी से नीचे उतरेंगे।

पहले पवन खिड़की पर चढे और पाइप से नीचे उतरने लगे। फिर शीशा तोड़ा। दोनों अन्य साथियों को हौसला दिया। पाइप पकड़कर सब लोग नीचे उतरे। बाद में उन्होंने एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल को सूचना दी। फिर सभी ने जल्द ही वह इलाका छोड् दिया। बाहर आए चाय पी। कपड़े बदले। पर सामान तो होटल में ही रह गया…।

जब सभी नीचे उतर आए तो सांस आई। तय किया कि रामलला के दरबार में पहुंचकर जीवन सुरक्षित करने के लिए परमात्मा के आगे माथा टेकेंगे, लेकिन सच्चाई तो यह है कि हम सबकी कोई योजना अयोध्या आने की नहीं थी। शाम को तीनों ने हनुमान जी का दर्शन पूजन किया और आरती में शामिल हुए। अब मंगलवार को रामलला का दर्शन करेंगे।

पवन बताते हैं कि जब वह नीचे आए तो कमरों से लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। लोग हाथ हिलाते हुए जीवन बचाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन मजबूरी थी होटल से निकलने का सामान्य रास्ता बंद था। घटना बताते बताते तीनों भावुक हो गये। वे बारंबार भगवान को धन्यवाद दे रहे थे। तीनों के एक ही शब्द थे। रामलला ने बचाया…।

Related Articles

Back to top button