ताजातरीनप्रदेश

Ias Abhishek Becomes Youth Icon – रवि-रंग : अदाकारी का मनवाया लोहा, यूथ आइकन बने आईएएस अभिषेक

किशन कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 04:51 AM IST

सार

2011 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं दिल्ली सरकार में हैं उपायुक्त। तीन एलबम में किया है अभिनय, तीनों हुए वायरल करोड़ों दर्शकों ने देखा।

ख़बर सुनें

दिल्ली में तैनात एक आईएसएस अधिकारी इन दिनों युवाओं के आइकन बने हुए हैं। वह न केवल प्रशासनिक क्षमता बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाकर युवाओं के बीच भी लोकप्रिय हैं। अभिनय के अलावा वह युवाओं पर किताब भी लिख रहे हैं। ताकि युवा पढ़ाई के साथ-साथ उद्यम के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकें। हम बात कर रहे हैं अभिषेक सिंह की।

वर्ष 2011 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक दिल्ली सरकार में उपायुक्त पद पर हैं। इन दिनों वह बॉलीवुड गायक बादशाह के साथ एलमब में अभिनय से युवाओं में चर्चित हैं। उनके द्वारा अभिनीत गाना ‘स्लो-स्लो’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बीते चार दिन पहले यूट्यूब पर लांच हुए इस गाने को अब तक एक करोड़ 10 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं। अभिषेक सिंह से अमर उजाला ने खास बातचीत की। पेश है प्रमुख अंश…

नोटियाल के साथ गाया गाना
अभिषेक ने बताया कि दिल्ली क्राइम सीजन दो के तहत दिल तोड़ के गाने के लिए एक लड़के की तलाश थी। इसके लिए उन्हें चुना गया और इस गाने को 48 करोड़ 60 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा। इसके बाद बॉलीवुड गायक जुबिन नोटियाल के साथ एक और गाना किया।

इत्तफाक से हुई थी अभिनय की शुरुआत : मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह बताते हैं कि अभिनय की दुनिया में उनका इत्तफाक से जाना हुआ। वह मुंबई में अपने दोस्त व कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान निर्भया कांड पर बन रही दिल्ली क्राइम सीजन-2 की टीम से मुलाकात हुई। वहां अभिनय करने का ऑफर मिला। स्क्रीन टेस्ट टीम को सही लगा। उसके बाद दिल्ली क्राइम के सीजन -2 में अभिनय करने का मौका मिला।

कोरोना की दूसरी लहर में की थी लोगों की मदद : कोरोना की दूसरी लहर के तहत अधिकारी ने यूनाइटेड बाय बल्ड नाम से संस्था बनाकर काफी लोगों की मदद भी की है। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक फिल्म भी साइन की है। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

लिख रहे हैं युवाओं पर केंद्रित किताब : जिस प्रकार युवा अभिषेक सिंह से प्रेरित हैं वैसे ही अभिषेक सिंह भी युवाओं के बारे में सोचते हैं। वह इन दिनों युवाओं को केंद्र में रखकर ‘अंत्रप्रेन्योर आर द न्यू एज्स गॉड’ नाम से किताब लिख रहे हैं। इसके लिए वह अध्ययन भी कर रहे हैं। इस वजह से उन्होंने अभी सेवा से छुट्टी ले रखी है। जल्द ही किताब लिखने के बाद वह इसे लांच करेंगे।

विस्तार

Source link

Related Articles

Back to top button