आम मुद्दे

कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट की संस्थापक आचार्य कृष्णा शर्मा द्वारा महिला दिवस के मौके पर आयोजित होली मिलन सम्मान समारोह

नोएडा, रफ्तार टुडे। कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट की संस्थापक आचार्य कृष्णा शर्मा द्वारा महिला दिवस के मौके पर आयोजित होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन सामुदायिक केन्द्र सैक्टर 19, नोएडा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय सांसद डा. महेश शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विमला बाथम उपस्थित रहीं। इस मौके पर सभी महिलाओं ने मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

उ0 प्र0 महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विमला बाथम ने कहा कि मैं महिला आयोग की अध्यक्ष हूँ और महिलाओं की हर समस्याओं को सुनना और समझना मेरा कतर्व्य भी है और आगे भी मैं महिलाओं के उत्थन के लिए कार्य करती रहूंगी।

माननीय सांसद डा. महेश शर्मा जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बहुत सारी योजनाओं पर कार्य कर रही है। हम सब मिलकर देश की महिलाओं को और भी मजबूत करने के लिए कार्य करेंगें। महिलाएं अपने देश में ही नही बल्कि पूरे विश्व में अपना नाम रोशन कर रही है।

इस सम्मान समारोह के मौके पर संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि, संजीव सिंह (निगम पार्षद दिल्ली), निक्की सिंह, पूर्व पार्षद दिल्ली, श्वेता तिवारी, शबनम खान, अम्बरीश त्रिपाठी, रीता यादव (साइबर क्राइम आफिसर) दीपक दिवेदी, नमिता बाली, प्रियंका सलूजा, देवेश गोल्डी शर्मा, सनम, प्रतिभा श्रीवास्तव, वीरेन्द्र चंदेल, अनीश अहमद, अनु गर्ग, मनीषा शर्मा, निखिल शर्मा, रामकर्णी, शारदा सिंघल, , रागिनी पोरवाल रूचि रस्तोगी, आलोक प्रजापति, ज्योति भोल, रमा शर्मा, राधिका सूद, चारू बाली, रश्मि कंवल, कल्पना शर्मा, सचिन, कौशल किशोर, मंजू चौरसिया, गोपाल चौरसिया प्रिया पवन, समेत काफी बच्चें उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button