आम मुद्दे

BIG BREAKING: पूर्व नगर अध्यक्ष विकास वत्स समेत दर्जनों लोग सपा छोड़कर भाजपा में शामिल, विपक्ष हुआ समाप्त

जेवर, रफ्तार टुडे। गौतमबुद्धनगर में अंतिम सांसे गिन रहे विपक्ष को आज करारा झटका लगा है। नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर गौतमबुद्धनगर में भाजपा ने टिकट की दौड़ में लगे कई जिताऊ लोगों को दूसरे दलों से तोड़कर एक तरह से विपक्ष का सूपड़ा साफ ही कर डाला।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा की अगुवाई में जिले के कई पूर्व नगर अध्यक्ष सपा विकास वत्स समेत सभासद पूर्व वार्ड सभासद भाजपा में शामिल हो गए।
तिलपता चौक के समीप अंसल सोसाइटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में आज दादरी नगर पूर्व नगर अध्यक्ष विकास शर्मा भाजपा में शामिल हुए।

विकास शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष सपा दादरी, रेखा सिंघल,अमित कुमार प्रदेश सचिव प्रसपा, भूपेन्द्र सिंघल ज़िलाध्यक्ष सपा व्यापार सभा, नलनीश गोयल सहित सपा ,बसपा व लोकदल भारतीय जानता पार्टी में शामिल हुए।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ० महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं,सुरक्षा एवं बेहतर कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर आज इतनी बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए है।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने सभी को पटका व माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने किया।

इस अवसर पर दादरी चेयरमैन गीता पंडित,राधाचरण भाटी,जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी,निकाय चुनाव संयोजक सेवानंद शर्मा,जिला उपाध्यक्ष पवन रावल,सुनील भाटी ,गजेंद्र मावी,महामंत्री मनोज गर्ग,गुरुदेव भाटी, पंडित करमवीर आर्य,विकास चौधरी,अमित पंडित,मंडल अध्यक्ष सोमेश गुप्ता,संजय भाटी,महेश शर्मा,जगदीप नागर,राजेंद्र सिंह,अशोक शर्मा ,सोनू वर्मा,पंकज कौशिक,अखिलेश नागर,मनोज जैन ,अमित नागर,पवन त्यागी,विजय गौतम,सचिन गौतम,डॉ० सुरेन्द नागर,सोहित पंडित,मनोज शर्मा सत्यपाल शर्मा सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav sharma
Raftar

Related Articles

Back to top button