- Hindi News
- Local
- Delhi ncr
- Manoj Tiwari Said – Take Back The Order Otherwise You Will Celebrate The Festival By Breaking The Rules, AAP MLA Jha Said – Letter Written To LG
नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सांसद मनोज तिवारी
यमुना के किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं देने के आदेश को लेकर दिल्ली सरकार और भाजपा आमने-सामने आ गई है। धार्मिक आस्था की आड़ में दोनों दल राजनीति कर रहे हैं। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली डिजास्टर मैनेंजमेंट(डीडीएमए) के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया है।
तिवारी ने शनिवार को केजरीवाल को पत्र लिखकर छठ पूजा का आयोजन रोकने का आरोप लगाते हुए पूर्वांचलियों पर अत्याचार नहीं करने की मांग की है। तिवारी ने केजरीवाल से कहा है कि वह यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन के आदेश को वापिस ले अन्यथा नियम को तोड़कर छठ पूजा दिल्ली के पवित्र यमुना मैया के घाट पर छठ मैया का पूजा करूंगा।
एलजी को लिखा पत्र यमुना किनारे छठ पूजा आयोजन की मांग: आप
बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने उपराज्यपाल अनिल बैजल काे पत्र लिखकर यमुना किनारे छठ पूजा करने की अनुमति देने का मांग किया है। झा ने कहा है कि क्योंकि छठ पूजा में आस्था रखने वाले लोग व्रत से पहले घाटों और नदियों की सफाई भी करते हैं और छठ पूजा से कभी भी प्रदूषण नहीं होता। छठ पूजा में पूर्वाचंलवासी का आस्था और विश्वास का पर्व है।