देशप्रदेश

People of JJ Colony forced to live hellish life | जेजे कॉलोनी के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुरी मेन बस स्टैंड से निकाली गई पोल खोल यात्रा में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों के कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार, गरीब विरोधी नीतियों और प्रशासनिक नाकामियों को उजागर किया गया। शनिवार कोंडली विधानसभा में कल्याणपुरी मेन बस स्टैंड से 12 किलोमीटर लम्बी पोल खोल यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविन्द सरकार के पिछले 7 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली ने बहुत कुछ झेला है।

दिल्ली में दंगे हुए, सफाई कर्मचारियों, डाॅक्टरों, नर्सों, आगनबाड़ी व आशा वर्करों की वेतन न मिलने के कारण हड़ताल होना, कोविड-19 में पुनर्वासित काॅलोनियों की अनदेखी, राशन न मिलना, नए राशन कार्ड न बनना, बच्चों के नाम राशन कार्ड में नही डालना, निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, लम्बे समय तक लोगों को पेंशन नही दिया जाना और नई पेंशन नही बनाने आदि मुद्दो पर कांग्रेस पार्टी आपके द्वार भाजपा और आम आदमी पार्टी से जवाब मांगने आई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button