Noida Authority News : नोएडा में बिजली व्यवस्था को नई रफ्तार, 19 सेक्टरों में बनेगे नए सबस्टेशन, 4.5 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, फंक्शनल स्पेशलाइजेशन बेस्ड सिस्टम से और मजबूत होगी सप्लाई व्यवस्था, SCADA और मॉडर्नाइजेशन कार्यों से बढ़ेगी दक्षता
नोएडा ऑथोरिटी के CEO डॉ लोकेश एम ने कहा बिजली आपूर्ति नेटवर्क होगा हाई-टेक

नोएडा, रफ़्तार टुडे।
नोएडा की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य अभियंता (वितरण) श्री संजय कुमार जैन ने गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को नोएडा क्षेत्र के महाप्रबंधक (वित्त/यांत्रिक) के साथ बैठक कर SCADA/Modernization कार्यों की प्रगति और क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निर्देश दिया कि नोएडा के 19 सेक्टरों में नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण किया जाए, जिससे बिजली आपूर्ति और वितरण नेटवर्क और अधिक मज़बूत हो सके।
19 सेक्टरों में बनेंगे अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र
बैठक में बताया गया कि नोएडा के विभिन्न सेक्टरों — सेक्टर-63E, 63J, 63T, 117, 65, FNSZ, 80 न्यू-I, भांगल, 80S, 140, 138, 124, 126, 16, 108, 132, 8 और 59 — में 2×10 MVA क्षमता वाले 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नोएडा विद्युत विभाग के संयुक्त सर्वेक्षण के बाद भूमि की पहचान कर शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि इन परियोजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जा सके।
इन उपकेंद्रों के बन जाने से नोएडा के प्रमुख आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को निरंतर, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी।
15 नवंबर से लागू होगी नई कार्यप्रणाली — “Functional Specialization Based” सिस्टम
मुख्य अभियंता (वितरण) श्री संजय कुमार जैन ने बताया कि 15 नवंबर 2025 से नोएडा और गौतमबुद्धनगर जिले में “Functional Specialization Based” व्यवस्था लागू की जा रही है। यह प्रणाली बिजली आपूर्ति प्रबंधन को अधिक कुशल और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
नई व्यवस्था लागू होने से 4.5 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे बिजली वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी, फॉल्ट ट्रेसिंग तेज होगी और विभागीय कार्य में विशेषज्ञता आधारित जवाबदेही तय की जा सकेगी।
नए वितरण खंडों का गठन, बेहतर प्रबंधन की दिशा में कदम
नई प्रणाली के तहत नोएडा क्षेत्र के भीतर 2 नए वितरण खंडों का गठन किया गया है।
इनमें
3 नए 33 केवी वितरण खंड,
3 नए 11 केवी वितरण खंड,
1 नया कमर्शियल खंड,
1 नया बिलिंग खंड,
1 नया मीटरिंग/एमएसएमई खंड,
1 नया ग्राहक सेवा खंड, और
1 नया एनर्जी ऑडिट खंड शामिल हैं।
इन सभी इकाइयों के संचालन से विभागीय कार्य विभाजन और अधिक सुव्यवस्थित होगा, जिससे बिजली आपूर्ति तंत्र की निगरानी और नियंत्रण पहले से अधिक मजबूत और तकनीकी रूप से सक्षम बन सकेगा।
SCADA और मॉडर्नाइजेशन कार्यों से बढ़ेगी दक्षता
बैठक में SCADA (Supervisory Control and Data Acquisition) और Modernization कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
यह प्रणाली बिजली आपूर्ति की लाइव मॉनिटरिंग और ऑटोमेटेड नियंत्रण की सुविधा देती है।
नोएडा में इसके पूर्ण लागू होने के बाद किसी भी बिजली फॉल्ट की जानकारी तुरंत मिल सकेगी और फील्ड टीम उसे शीघ्र ठीक कर सकेगी।
इससे उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली मिलेगी और “नोएडा – 24×7 पावर सप्लाई ज़ोन” के लक्ष्य की दिशा में प्रगति होगी।

नोएडा ऑथोरिटी के CEO डॉ लोकेश एम ने कहा बिजली आपूर्ति नेटवर्क होगा हाई-टेक
मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम ने कहा कि नोएडा में बिजली नेटवर्क को अब पूरी तरह डिजिटलाइजेशन की दिशा में बढ़ाया जा रहा है।
इसके तहत प्रत्येक वितरण खंड में स्मार्ट मॉनिटरिंग सेंटर, मीटर डेटा एनालिसिस, और एनर्जी लॉस ट्रैकिंग सिस्टम की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा क्षेत्र की तेज़ी से बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए भविष्य के 10 वर्षों की बिजली आवश्यकता को ध्यान में रखकर यह मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
4.5 लाख उपभोक्ताओं को सीधे लाभ
नई योजनाओं और वितरण खंडों के गठन से करीब 4.5 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।bविशेष रूप से सेक्टर 60 से 140 तक के इलाकों और दादरी मार्ग के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
साथ ही, Functional Specialization प्रणाली से शिकायत निस्तारण की गति भी दोगुनी हो जाएगी। अब प्रत्येक विभाग का एक स्पेशलाइज्ड यूनिट संबंधित क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर केंद्रित रहेगा, जिससे समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
भविष्य की दृष्टि
नोएडा विद्युत विभाग और प्राधिकरण की इस संयुक्त पहल का मकसद शहर को आने वाले वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से अग्रणी बनाना है। यह परियोजना न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार लाएगी बल्कि स्मार्ट नोएडा मिशन को भी नई गति देगी।
मुख्य अभियंता ने कहा “हमारा लक्ष्य नोएडा को उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा शहर बनाना है जहां बिजली आपूर्ति पूरी तरह डिजिटल नियंत्रण प्रणाली पर आधारित हो। SCADA और Functional Division System मिलकर इस दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।”



