ताजातरीनप्रदेश

New Zealand Woman Sexually Assaulted By Befriending On Metromonial Site – दिल्ली: मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती कर न्यूजीलैंड की महिला से दरिंदगी, होटल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:36 PM IST

सार

न्यूजीलैंड से भारत आई एक महिला को शादी का झांसा देकर एक शख्स ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी पीड़िता को एयरोसिटी स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने शादी करने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी करने का दवाब दिया तो आरोपी फरार हो गया।

फाइल फोटो

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

न्यूजीलैंड से भारत आई एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती कर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में इस बाबत शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित महिला न्यूजीलैंड की रहने वाली है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि कुछ माह पहले उनकी मेट्रीमोनियल साइट पर एक युवक ने दोस्ती हुई। आरोपी ने खुद को एक बैंक का अधिकारी बताया। 

कुछ दिन बातचीत के बाद दोनों शादी करने को राजी हो गए। युवक के बुलाने पर महिला अक्तूबर माह में न्यूजीलैंड से दिल्ली आ गई। वह कुछ दिनों तक उसके साथ रही। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे 

एयरोसिटी स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने शादी करने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी करने का दवाब दिया तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Source link

Related Articles

Back to top button