आम मुद्दे

DM सुहास व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी दौड़ेंगी मैराथन में, खूब दौड़े

नोएडा, रफ्तार टुडे।
देश में आयोजित होने वाले जी—20 सम्मेलन का समर्थन नोएडा कर रहा है। इसके लिए नोएडा में शनिवार को रन फार जी—20 मैराथन का आयोजन किया गया है। मैराथन ढाई किमी का होगा। खास है कि इसमें जिलाधिकारी सुहास व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी दौड़ेंगी। आप भी इसमें दौड़ सकते है।

देश में आयोजित होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के समर्थन में 21 जनवरी को नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21A, के गेट नंबर 04 से “रन फॉर G-20” 2.5 कि0.मी0 मैराथन दौड़ का अयोजन किया गया है। इस मैराथन दौड़ कार्यक्रम में सभी नागरिक स्वेच्छा से प्रतिभाग कर सकते है। मैराथन दौड़ सु​बह 8 बजे शुरू होगा।

21 जनवरी को होने वाले इस आयोजन को लेकर जिलाधिकारी गौतमबुद्व नगर एल वाई सुहास द्वारा इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश प्राधिकरण, प्रशासन, पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर सरकार की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए भी कहा गया है। आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने आयोजन का रूट चार्ट तथा प्रतिभागियों के संबंध में आम जनता और प्रतिनिधियों के जनप्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालयों एवं उच्च शैक्षिक संस्थाओं के विद्यार्थियों और शिक्षकों खिलाड़ियों जन प्रतिनिधियों और दिव्यांग जनों के साथ-साथ मीडिया और सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को व्यापक स्तर पर इसमें प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया हैं।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button