GL Bajaj College News : वैश्विक पहचान की ओर बढ़ता GLBIMR, AACSB सदस्यता प्रमाणपत्र और पिन बने प्रतिष्ठा का प्रतीक, दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय प्रमुख का हुआ भव्य स्वागत, ‘उच्च शिक्षा में मान्यता का महत्व’ विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (GLBIMR) ने एक नया इतिहास रचते हुए AACSB इंटरनेशनल की सदस्यता प्राप्त की है, जो कि वैश्विक मानकों की ओर एक बेहद अहम कदम है। इसी उपलक्ष्य में AACSB दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रथाप दास का संस्थान द्वारा विशेष रूप से स्वागत किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री दास ने GLBIMR की निदेशक डॉ. सपना राकेश को AACSB सदस्यता प्रमाणपत्र एवं सदस्यता पिन प्रदान कर संस्थान के वैश्विक जुड़ाव को औपचारिक मान्यता दी। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए शैक्षणिक गरिमा का प्रतीक बन गई है।
AACSB मान्यता: वैश्विक मानकों की ओर एक ठोस कदम
AACSB (Association to Advance Collegiate Schools of Business) सदस्यता दुनिया की शीर्ष प्रबंधन संस्थानों की मान्यता मानी जाती है, जिसे प्राप्त करना उत्कृष्टता, नवाचार, और निरंतर गुणवत्ता सुधार का प्रमाण है।
श्री प्रथाप दास ने अपने संबोधन में बताया कि:
“भारतीय बी-स्कूल्स को अंतरराष्ट्रीय मान्यता के स्तर तक पहुँचने के लिए गुणवत्ता आधारित शैक्षणिक माहौल, अनुसंधान और नैतिक मूल्यों को अपनाना होगा। AACSB मान्यता न केवल एक प्रमाण पत्र है, बल्कि यह निरंतर सुधार, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्टता बनाए रखने का एक प्रतिबद्ध वादा है।”
‘उच्च शिक्षा में मान्यता का महत्व’ विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
इस मौके पर GLBIMR ने फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन भी किया, जिसका विषय था “उच्च शिक्षा में मान्यता का महत्व”।
इस सत्र में श्री दास ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार से मान्यता प्रक्रिया संस्थान को वैश्विक दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करती है।
कार्यक्रम में GLBIMR के सभी फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एएसीएसबी की प्रक्रियाओं, मूल्य और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक अपेक्षाओं के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की।
डॉ. सपना राकेश, निदेशक, GLBIMR ने कही दिल से बात
“हम AACSB सदस्यता प्राप्त कर गर्वित हैं। यह न केवल हमारी अकादमिक गुणवत्ता को रेखांकित करता है, बल्कि हमारे छात्रों, फैकल्टी और शोधकर्ताओं के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार भी खोलता है। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ने हमारे शिक्षकों को इस दिशा में अधिक सशक्त बनाया है।”
प्रबंधन शिक्षा में नया मानक स्थापित कर रहा GLBIMR: पंकज अग्रवाल
जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने भी इस उपलब्धि को लेकर संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा:
“AACSB सदस्यता गुणवत्ता शिक्षा और अनुसंधान के प्रति हमारे निरंतर समर्पण का प्रमाण है। यह हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।”

कार्यक्रम में रही विशिष्ट उपस्थिति
इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में GLBIMR के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. निधि श्रीवास्तव और डॉ. आनंद राय की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे डॉ. यागबाला कपिल ने भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी फैकल्टी सदस्यों ने नवोन्मेष, सुधार और वैश्विक शिक्षा प्रणाली को समझने की दिशा में प्रतिबद्धता दर्शाई।
GLBIMR की उपलब्धि का बड़ा असर
GLBIMR की यह उपलब्धि केवल एक संस्थान की प्रगति नहीं, बल्कि यह संपूर्ण एनसीआर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के स्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रतीक बन सकती है। AACSB सदस्यता के बाद GLBIMR अब वैश्विक प्लेटफार्म पर बेहतर साझेदारियों, छात्र विनिमय कार्यक्रमों, और उच्चस्तरीय शोध परियोजनाओं के लिए नए दरवाजे खोल सकता है।
📲 🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)



