आम मुद्दे

हरौला के मैन रास्ते गली नंबर 2 में नाली का पानी की निकासी ना होने के चलते सड़कों पर फैलता है नालियों और सीवर का पानी

नोएडा, रफ्तार टुडे। आज दिनाँक.24.2.2023 को ग्राम हरौला के निवासी उद्योग मार्ग के किनारे बनाए गए नाले में गांव का पानी की निकासी ने होने और नाले के ओवरफ्लो के चलते नालियों का पानी गांव की सड़क पर फैलने के चलते वहां से गंदगी में निकल पाना लोगों का हो रहा है दुर्लभ,इस मामले को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी से मिला और उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा तथा समस्या से अवगत कराया, प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बखूबी से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द से जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।

मिलने वालो में प्रतिनिधिमंडल में धर्मपाल शर्मा, जगदीश शर्मा,पंडित गंगा शर्मा,सचिन शर्मा, सत्येंद्र शर्मा,गिरीश शर्मा,परविंद्र शर्मा,जितेंद्र उर्फ जीतू आदि मौजूद थे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button