Uncategorizedआम मुद्देदुनियादेशप्रदेशराजनीति

पैरमाउंट गोल्फ़ फोरेस्टे सोसाइटी में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

आज़ादी के वीर सैनिकों को याद किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान में सिविल जज (सी.पी.इस.) श्री सुशील कुमार रहे

ग्रेटर नॉएडा। ग्रेटर नॉएडा के पैरमाउंट गोल्फ़ फोरेस्टे सोसाइटी में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय क्लब में किया गया। अमृत महोत्सव में आज़ादी के वीर सैनिकों को याद किया गया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री सुशील कुमार जी जोकि वर्तमान में सिविल जज (सी.पी.इस.) पद पर जिला गौतमबुद्ध नगर में कार्यरत है। उनके साथ विशेष अतिथि श्री विशाल, लेखक एवँ सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर BS पवार भी शामिल हुए।

सभी वक्ताओं ने कहा कि हमें सभी महापुरुषों के अनुसरण पर चलकर देश हित में कार्य करने चाहिए तभी हमारा महोत्सव सार्थक रहेगा।

कार्यक्रम में सामूहिक वंदेमातरम गायन का आयोजन हुआ जिसमें सभी लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक चौधरी ने सभी निवासियों को धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अरुण गोयल, श्री उत्सव राय, श्री शोमेश त्रिपाठी, श्री उदय पांडेय, अतुल सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button