राजनीतिगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

BJP Gautambudh Nagar Team : संगठन नहीं, सियासी शतरंज बिछी है!, अभिषेक शर्मा की नई टीम पर मंथन तेज, पुराने चेहरे बनाम नए दावेदारों की बड़ी लड़ाई, गौतम बुद्ध नगर से पश्चिम यूपी तक—सहमति, संतुलन और संदेश पर टिकी भाजपा की रणनीति, होली की पहले या बाद में हो सकती है टीम की घोषणा

गौतम बुद्ध नगर, रफ़्तार टूडे। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक पुनर्गठन अब केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक बड़ी सियासी रणनीति का रूप ले चुका है। प्रदेश नेतृत्व से मिले संकेतों के बाद साफ माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश, क्षेत्र और जिला स्तर पर नई संगठनात्मक टीम का ऐलान हो सकता है। इसी के साथ भाजपा के भीतर एक सवाल सबसे ज़्यादा गूंज रहा है—
क्या पुराने अनुभवी पदाधिकारियों की वापसी होगी या नए चेहरों को मिलेगी कमान?
गौतम बुद्ध नगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर चल रही यह अंदरूनी हलचल अब खुलकर सियासी चर्चा का विषय बन चुकी है। हर स्तर पर बैठकों, फीडबैक रिपोर्ट और समीकरणों की गणित तेज़ी से तैयार की जा रही है। एक गुर्जर में ऐसे भी नाम है जिसे पहले डिस्क्लोज करना सही नहीं होगा तथा वह जिला उपाध्यक्ष बन सकता है।


प्रदेश संगठन: अनुभव बनाम युवा ऊर्जा की असली कसौटी
भाजपा के प्रदेश संगठन में इस बार दोहरे संदेश देने की तैयारी है। एक ओर पार्टी यह साफ करना चाहती है कि अनुभव और संगठनात्मक निष्ठा को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर यह भी संकेत दिया जा रहा है कि अब सिर्फ कुर्सी संभालने वाले नहीं, ज़मीन पर काम करने वाले चेहरे आगे लाए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार लंबे समय से एक ही पद पर जमे नेताओं को अब मार्गदर्शक भूमिका में लाने पर गंभीर विचार है।
ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी जो संगठन, समाज और चुनाव—तीनों में उपयोगी साबित हों।
प्रदेश नेतृत्व इस बार यह भी देख रहा है कि कौन नेता
जनता के बीच सक्रिय रहा
सामाजिक समीकरण साध सकता है
और 2027 के चुनावी लक्ष्य में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

गौतम बुद्ध नगर: अभिषेक शर्मा की भूमिका सबसे अहम
गौतम बुद्ध नगर में संगठनात्मक तस्वीर और भी दिलचस्प होती जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की सहमति और संतुलन के बिना किसी भी बड़े नाम पर अंतिम मुहर लगना मुश्किल है।
शीर्ष नेतृत्व मानता है कि
जिले में संगठन को मजबूत करने
गुटबाजी को नियंत्रित रखने
और आगामी चुनावी रणनीति तैयार करने
में अभिषेक शर्मा की भूमिका निर्णायक है। यही वजह है कि क्षेत्रीय संगठन से लेकर जिला टीम तक, हर नाम पर उनकी राय को गंभीरता से सुना जा रहा है।


क्षेत्रीय संगठन: मजबूत नाम, मजबूत दावेदारी
क्षेत्रीय संगठन में शामिल किए जाने को लेकर कई नाम चर्चा में हैं।
सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, उनमें—हरीश ठाकुर, आशीष वत्स, अशोक नागर, विजय भाटी, गजेंद्र मावी सुभाष भाटी ये सभी नेता संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक प्रभाव और जमीनी सक्रियता के लिहाज से मजबूत माने जा रहे हैं। क्षेत्रीय संगठन में इन नामों को संतुलन और प्रभाव दोनों का प्रतीक माना जा रहा है।

जिला संगठन: जातीय संतुलन पर खास फोकस
भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसकी सामाजिक संतुलन की राजनीति रही है और इस बार भी जिला संगठन में यही फार्मूला लागू होता दिख रहा है।
गुर्जर समाज से जिन नामों पर चर्चा तेज है—
सुनील भाटी, वीरेंद्र भाटी, सतेंद्र नगर, देवा भाटी, इंदर नागर
ओंकार भाटी इन नेताओं की जमीनी पकड़ और संगठनात्मक सक्रियता को बड़ा आधार माना जा रहा है।

ब्राह्मण समाज से पंकज कौशिक, सेवानंद शर्मा, अरुण प्रधान, सतपाल शर्मा, राहुल पंडित, अमित शर्मा, महेश शर्मा बंदोली इन नामों को बौद्धिक, प्रशासनिक और रणनीतिक दृष्टि से मजबूत माना जा रहा है।


ठाकुर समाज
ठाकुर समाज से—योगेंद्र छोकर, ठाकुर धर्मेंद्र भाटी, पवन रावल, ठाकुर राजेंद्र भाटी इन नेताओं की क्षेत्रीय राजनीति में सक्रियता संगठन के लिए अहम मानी जा रही है।


वैश्य समाज
वैश्य समाज से रवि जिंदल का नाम खास तौर पर उभरकर सामने आया है। पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रह चुके रवि जिंदल की युवाओं में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
इसके अलावा अमित मित्तल का नाम भी संगठन में चर्चा में है।
अन्य वर्ग
अन्य वर्गों से धर्मेंद्र कोरी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वे पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। वह जाट समाज से विकास चोरोली के नाम पर चर्चा तेज है।

इन और आउट की राजनीति: किसका टिकट पक्का, किसका पत्ता कटेगा?
अब सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि—
कौन “IN” होगा
और कौन “OUT”
कई पुराने पदाधिकारी अपने अनुभव के सहारे वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं नए चेहरे पूरी तैयारी के साथ संगठन में एंट्री के लिए बेताब दिख रहे हैं।
यह भी बड़ा सवाल है कि
जिला अध्यक्ष किसे प्राथमिकता देंगे—हाईकमान की पसंद या ज़मीनी फीडबैक?


2027 की तैयारी का ट्रेलर
भाजपा संगठन में चल रही यह पूरी कवायद साफ संकेत देती है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अभी से मजबूत नींव रखना चाहती है।
अनुभव + युवा ऊर्जा + सामाजिक संतुलन + संगठनात्मक मजबूती—
इन चार स्तंभों पर टिकी है भाजपा की यह बड़ी रणनीति।
अब सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं कि
अभिषेक शर्मा की नई टीम में किसे मौका मिलता है और किसका नाम सूची से बाहर रह जाता है।
आने वाले दिनों में यह फैसला सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि गौतम बुद्ध नगर और पश्चिम यूपी की राजनीति की दिशा तय करेगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button