आम मुद्दे

भाजपा नेत्री ने जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला, लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

नोएडा, रफ्तार टुडे। नोएडा में भाजपा नेत्री द्वारा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंक देने का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा रही है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अब बारी गौतमबुद्ध नगर जिले की नियुक्तियों की है। नोएडा में भी जिला अध्यक्ष की दौड़ में कई पदाधिकारी लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा की महिला पदाधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता का पुतला फूंक रही है। साथ ही वायरल वीडियो में महिला जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा रही है। यह वीडियो जिला अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में बोल रही महिला बीजेपी शहीद भगत सिंह मंडल की उपाध्यक्ष है। उपाध्यक्ष राजबाला सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मनोज गुप्ता का पुतला दहन किया है। इस दौरान उन्होंने मोदी और योगी के जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता मुर्दाबाद के नारे लगाए। राजबाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखकर मनोज गुप्ता के खिलाफ शिकायत दी है। राजबाला के अनुसार जिस मामले को लेकर उनके बेटे को जेल भेजने की धमकी दी गई है। वह मामला 3 महीने पुराना है।

राजबाला का कहना है, “जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने फोन कर मेरे बेटे को जेल भेजने की धमकी दी है। इसकी सूचना मैंने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई है। जिस भाजपा में महिलाओं को धमकाया जाता है। ऐसे नेताओं का भाजपा में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करती हूं कि जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाए।”

भाजपा नेत्री राजबाला के बेटे ने डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की थी। दरअसल, पूरे उत्तर प्रदेश में हाईकमान के आदेश पर एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आम जनता का हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। यह अभियान भंगेल में हो रहा था। उसी दौरान मुझको एक सूचना मिली कि अपने आपको भाजपा नेत्री का बेटा कहने वाले लड़के ने डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की है। इसी को लेकर उन्होंने राजबाला से बात की थी। इसके अलावा और कुछ मामला नहीं है।” मनोज गुप्ता का यह भी कहना है, “भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button