आम मुद्दे

सेवा भारती नोएडा महानगर गरीब बस्ती में निवास कर रहे बच्चों के लिए 23 संस्कार केंद्र

नोएडा, रफ्तार टुडे। सेवा भारती नोएडा महानगर गरीब बस्ती में निवास कर रहे बच्चों के लिए 23 संस्कार केंद्र चला रहा है। आज दिनांक 14/08/22 को आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा भारती ने लगभग 1000 बच्चों, 100 माताओं, प्रशिक्षिकाओं, सेवा भारती एवं संघ कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत सांसद डॉ महेश शर्मा जी ने दीप प्रज्वलित कर किया साथ में नॉएडा विधायक पंकज सिंह जी, कार्यक्रम में विभाग संघ चालक श्रीमान मधुसूदन दादू जी, मंत्री नबाब सिंह नागर जी, विभाग सहकार्यवाह विनोद जोशी जी, सुशील जी, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

तिरंगा यात्रा सनातन धर्म मंदिर नॉएडा से लेकर सेक्टर 18 मल्टी लेवल पार्किंग तक किया गया |

सेवा भारती के विभाग मंत्री श्री पवन हिन्दू जी, नगर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी, नगर मंत्री अमृत पाल सिंगला जी , आयाम प्रमुख अंजलि भट्टाचार्या जी, शिक्षा आयाम प्रमुख उपमा गुप्ता जी, सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेखा शर्मा जी एवं सभी शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
सी आई पी एल एवं एच आई वी ई संस्थाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button