आम मुद्दे

भगवान परशुराम जन्मोत्सव में शामिल होगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत डॉ दिनेश शर्मा सांसद महेश शर्मा, मंत्री, अरविंद शर्मा व जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे

दादरी,रफ्तार टुडे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की परशुराम जन्मोत्सव में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पितांबर शर्मा ने यह जानकारी दी उन्होंने कहा इस महासभा में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर चिटहेरा के आरवी नॉर्थलैंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

8859E551 7FE0 4522 AB64 553620F67369

इसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद महासभा के अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा प्रमुख शामिल होंगे।

इस मौके पर मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष पितांबर शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री के सामने ब्राह्मण समाज के ग्रेटर नोएडा में शोध संस्थान बनाने के लिए जमीन की मांग की जाएगी। जिसे ब्राह्मण समाज के लोग जुड़ सकेंगे। साथ ही साथ प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन की मांग की जाएगी।

इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मांगे शर्मा, निधि शर्मा, सचिन शर्मा, अनिल शर्मा, प्रमुख थे।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button