आम मुद्देप्रदेश

भाजपा गौतमबुध नगर में जिलाध्यक्ष को लेकर राजनीतक लड़ाई शुरू, गुर्जर को लग रहा है कि इस बार जिलाध्यक्ष हो हमारा, ब्राह्मण और ठाकुरों के मिल चुका है सांसद और विधायक

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टूडे। गौतम बुध नगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद को लेकर के राजनीतिक युद्ध आरंभ हो गया है इस बार जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में गुर्जर समाज से भाजपा नेता गजेंद्र मावी, बलराज भाटी, सुनील भाटी, सतवीर भाटी दौड़ में आगे चल रहे हैं।

ज्ञात रहे कि राजपूत समाज और ब्राह्मण, और गुर्जर समाज से अनेकों जिला अध्यक्ष जनपद गौतम बुध नगर में बन चुके हैं वर्तमान में भी भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी लगातार दूसरी बार अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं जनपद गौतम बुध नगर में तीन विधानसभा जाती है। वह एक लोकसभा आती है लोकसभा में ब्राह्मण सांसद हैं तो विधानसभा में राजपूत विधायक प्रतिनिधि हैं।

गौतम बुध नगर भाजपा की कमान दादरी विधानसभा को ही मिलती रही है उत्तर प्रदेश में लगातार भाजपा पर गुर्जर समाज की उपेक्षा का आरोप लगता रहा है विषय की गंभीरता को समझते हुए पार्टी इस बार जनपद गौतम बुध नगर में भाजपा का जिला अध्यक्ष एक गुर्जर चेहरे को बनाने का मन बना चुकी है।

गजेंद्र मावी की बात करें तो वह वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, उससे पहले बाजू में जिलाध्यक्ष बन कर चुके हैं, वह रेस में सबसे आगे दिखाई पड़ते हैं।

और सतवीर भाटी उनका नाम भी संगठन में चल रहा है। उन्होंने मैन बॉडी में जिला मंत्री का पद भी निभाया। उससे पहले वह जिला महामंत्री पद भाजयुमो में पुरजोर तरीके से निभाया था। सतवीर भाटी की ऊपर तक (यूपी संगठन) में पकड़ बताई जा रही है

और बात सुनील भाटी की तो वह भी वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष और पूर्व में भाजयुमो में जिलाध्यक्ष चुके हैं।

अब नंबर आता है बलराज भाटी का वह सांसद प्रतिनिधि भी है और उसके साथ साथ सांसद महेश शर्मा व विधायक के भी खास है इसलिए उनका नाम भी तेजी के साथ चल रहा है।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button