आम मुद्दे

भाजपा की डबल इंजन की सरकार जैसे देश और प्रदेश मे विकास कर रही है दादरी मे भी विकास किया है और आगे और तेजी से करेगी : भाजपा चेयरमैन

दादरी, रफ्तार टुडे- दादरी नगर में पहुंचकर पीडब्लूडी प्रदेश मंत्री जितेन्द्र प्रसाद ने भाजपा नगरपालिका परिषद प्रत्याशी गीता पंडित के लिए वोट मांगे उन्होने कहा कि जिस प्रकार से देश मे मोदी और प्रदेश मे योगी डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के विकास करा रहे उसी प्रकार से पिछले दस सालो मे दादरी का विकास हुआ है आगे और तेज गति से गीता पंडित करायेगी यह कडी जोडकर रखना दादरी नगर वासियो के लिए जरुरी है अगर यह कडी टूटी तो दादरी का विकास दस पीछे हो जायेगा।

नगरपालिका परिषद दादरी कार्यालय पर सुबह ग्यारह बजे के करीब पुर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद महेश शर्मा पहुंचे और सर्व समाज के विशाल कारवा के साथ दादरी नगर के मुख्य बाजार मे घूमते हुए गीता पंडित के लिए वोट मांगे उसके बाद दादरी नगर अध्यक्षक सोमेश गुप्ता की अध्यक्षता में मुखय अतिथी प्रेदेश पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने विशाल जन सभा को संबोधित किया उन्होनो गीता पंडित के द्बारा पूर्व मे कराये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि देश प्रदेश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्बारा जो लगातार विकास कार्य किये जा रहे है उन्हे दादरी नगर मे भी तेज गति से चालू रखना है उसके लिए भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित को जिताना दादरी के लिए बेहद जरूरी है।

इस मौके पर सांसद महेश शर्मा,दादरी विधायक तेजपाल नागर,पवन बंसल जतन लाल लोकमान प्रधान देवा भाटी,केशव गोयल, रामकुमार वर्मा,लब्बू शर्मा,तरुण शर्मा,अजीत मुखिया, धर्मेन्द्र कोरी,विनोद प्रजापति,बबलू गोला,समीर भाटिया, घनश्याम भाटिया,विशाल भारद्वाज,संदीप शर्मा, सुदर्शन शर्मा,मनोज सिसौदिया, हरपित तिवारी, शिवकुमार अग्रवाल,चमन प्रधान कमल गर्ग,सहित सैकडो की संख्या मे लोग साथ रहे सांसद महेश शर्मा ने गढी व वार्ड नंबर दस में नुक्कड़ सभाये की गीता पंडित को भारी समर्थन मिला।

Related Articles

Back to top button