ताजातरीनप्रदेश

Two Friends Living In Neighborhood Raped With Woman Also Tried To Molest Girl Sleeping Together – दिल्ली: पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, साथ में सो रही बच्ची से भी प्रयास, पति काम से गया था बाहर

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:35 AM IST

सार

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर की रात वह घर में अकेली थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए थे।

ख़बर सुनें

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक महिला से दुष्कर्म और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवल और नागेंद्र के रूप में हुई है। नागेंद्र का मयूर विहार इलाके में फार्म हाउस है। जबकि पीड़िता यमुना खादर में रहती है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर की रात वह घर में अकेली थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए थे। उसने अपने पड़ोस में रहने वाली 12 साल की बच्ची को अपने पास बुला लिया था।

इसी दौरान दोनों आरोपी उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। नागेंद्र ने बछड़ा बांधने का बहाना कर किशोरी को घर से बाहर ले गया। जबकि नवल ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद नवल वहां से फरार हो गया। जब वह बाहर आई तो देखा कि नागेंद्र बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। उसने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से फरार हो गया। 

पीड़िताओं ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विस्तार

Source link

Related Articles

Back to top button