Illegal Land News : ‘बुलडोज़र पर चढ़ा भू-माफियाओं का गुरूर’, आमका गांव में अवैध कॉलोनी ढहाने गई टीम से हाथापाई, प्राधिकरण ने दर्ज कराई FIR, सख्ती से निपटने की चेतावनी, तिलपता करनवास निवासी विपिन खारी, डेरीमच्छा कपिल नागर, बलराम भाटी के नेतृत्व में सेकंडों अज्ञातों ने घर लिया
तिलपता करनवास निवासी विपिन खारी, डेरीमच्छा निवासी कपिल नागर और बलराम भाटी के नेतृत्व में लगभग 100 से 150 अज्ञात लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, उन्होंने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाड़ियों को टक्कर मारने की कोशिश की और जेसीबी पर चढ़कर कार्य बाधित किया।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र ग्राम आमका में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्राधिकरण की अतिक्रमण विरोधी टीम अवैध निर्माण हटाने पहुंची और उन्हें कॉलोनाइजरों व भू-माफियाओं के संगठित झुंड का हिंसक विरोध झेलना पड़ा। टीम के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने की कोशिश तक की गई। मामला गरमाया, तो प्राधिकरण की ओर से FIR दर्ज कराई गई, और अब साफ संदेश है – “अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!”
आमका बना अवैध कॉलोनी का अड्डा?
ग्राम आमका, जो कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है, वहां पर खसरा संख्या 204, 205 और 206 की जमीन पर कुछ कॉलोनाइजर बिना अनुमति और नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे।
प्राधिकरण की टीम ने पहले भी नोटिस जारी किया था, लेकिन उसके बावजूद भू-माफिया चोरी-छिपे निर्माण कार्य में जुटे रहे।
शनिवार को जब OSD रामनयन सिंह, परियोजना अभियंता सन्नी यादव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से ध्वस्तीकरण कार्य शुरू हुआ, तभी अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।
भीड़ ने घेर लिया, सरकारी कार्य में बाधा
तिलपता करनवास निवासी विपिन खारी, डेरीमच्छा निवासी कपिल नागर और बलराम भाटी के नेतृत्व में लगभग 100 से 150 अज्ञात लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाड़ियों को टक्कर मारने की कोशिश की और जेसीबी पर चढ़कर कार्य बाधित किया।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि प्राधिकरण टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा।
FIR में क्या है दर्ज?
सहायक प्रबंधक नरेश गुप्ता की शिकायत पर, उपरोक्त तीनों नामजद लोगों सहित 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दादरी कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई है।
धाराएं –
- सरकारी कार्य में बाधा
- मारपीट
- जान से मारने की धमकी
- बंधक बनाने का प्रयास
- सरकारी संपत्ति को नुकसान
भू-माफियाओं से निपटने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनाइज़र के झांसे में न आएं।
बिना नक्शा पास या अनुमति के प्लॉट खरीदना आपके पैसों को जोखिम में डाल सकता है।
प्राधिकरण का अगला कदम क्या?
- दुबारा उसी स्थल पर प्रशासनिक बल के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी निगरानी टीम गठित की जाएगी।
- अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाइज़रों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके खिलाफ पुनः कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- आगामी दिनों में संपत्ति जब्त करने जैसी प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
जनता को चेतावनी – अपनी गाढ़ी कमाई अवैध कॉलोनी में न लगाएं
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपील:
किसी भी भूखंड में निवेश करने से पहले प्राधिकरण से वैधता की जांच जरूर करें।
अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदना भविष्य में कानूनी पचड़े का कारण बन सकता है।
घटनास्थल पर मौजूद रहे
- OSD रामनयन सिंह
- महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह
- विशेष कार्याधिकारी जितेंद्र गौतम
- फील्ड इंजीनियरिंग टीम
- स्थानीय पुलिस बल
🔖 #GreaterNoida #IllegalColony #PradhikaranAction #GrNoidaBulldozer #Aamkavillage #FIRFiled #भू-माफिया #IllegalPlotting #BreakingNews #UPCrime #Encroachment #RaftarToday #जमीन_की_सचाई #KnowBeforeYouBuy
🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
👉 Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
📲 Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)
📢 आपकी गली, आपकी खबर – सिर्फ रफ़्तार टुडे पर!



