आम मुद्दे

26 जनवरी को का कोड कस्बा जिला बुलंदशहर गणतंत्र दिवस एसएल पब्लिक स्कूल में मनाया गया

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। 26 जनवरी को का कोड कस्बा जिला बुलंदशहर गणतंत्र दिवस एसएल पब्लिक स्कूल में मनाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पंडित पीतांबर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उनके साथ पंडित राम कुमार शर्मा जिला महामंत्री गौतम बुद्ध नगर दादरी के नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा जिले के कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा मौजूद रहे गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के रूप में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

और लोगों को उपस्थित बच्चों को 26 जनवरी के बारे में बताया 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व यह किसी जाति और धर्म का नहीं संपूर्ण देश का पर्व है इस दिन देश में संविधान लागू हुआ 1950 में इस दिन हम मुख्य रूप से उन शहीदों को भी नमन करते हैं जिनकी बदौलत देश आजाद हुआ

यही नहीं हम यह भी हर वर्ष गणतंत्र दिवस मना कर यह भी तय करते हैं कि हमने क्या तरक्की की है क्या खोया है क्या पाया है यह दिन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है सभी उपस्थित संस्था के अध्यापक मैनेजमेंट के सभी लोगों को कार्यक्रम में बुलाने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button