आम मुद्दे

BIG NEWS: यूपी में 11 आईपीएस अफसरों के तबादले, अजयपाल शर्मा और विनीत जायसवाल का भी हुआ ट्रांसफर

लखनऊ, रफ्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिसमें नोएडा पुलिस में कार्य कर चुके विनीत जायसवाल और डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी शामिल हैं। आईपीएस अजय पाल शर्मा को जौनपुर का अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी तक यूपी डायल 112 में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा विनीत जायसवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर कार्य कर रहे थे। इन दोनों आईपीएस अधिकारियों के अलावा उत्तर प्रदेश में 9 अन्य अफसरों का भी तबादला किया गया है।

आईपीएस अनंत देव पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाए गए।

आईपीएस अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर बनाए गए।

आईपीएस पवन कुमार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भेजे गए।

आईपीएस शिवहरी मीणा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम बनाए गए।

आईपीएस रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए।

आईपीएस डॉ.अजयपाल पुलिस अधीक्षक 112 पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाए गए।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button