Dadri Girls News : दादरी की बेटियों ने रचा इतिहास, डेरी मच्छा की दो सगी बहनें बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, पूरे जिले में गर्व की लहर, “कोशिश करने वालों की हार नहीं होती”—सच कर दिखाया, बार-बार असफलता, फिर भी नहीं टूटा हौसला, पिता बने सबसे बड़ी ताकत, बिना कोचिंग के हासिल की बड़ी सफलता

दादरी, रफ़्तार टूडे। गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र से एक ऐसी प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश को गर्व से भर दिया है। डेरी मच्छा गांव की दो सगी बहनों—नेहा नागर और निधि नागर—ने अपनी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। दोनों का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है।
“कोशिश करने वालों की हार नहीं होती”—सच कर दिखाया
Uttar Pradesh Public Service Commission द्वारा घोषित परिणाम में इन दोनों बहनों की सफलता एक मिसाल बनकर सामने आई है।
जहां निधि नागर ने 16वीं रैंक हासिल कर टॉप रैंकर्स में जगह बनाई, वहीं नेहा नागर ने 156वीं रैंक प्राप्त कर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ।
यह उपलब्धि इसलिए और खास हो जाती है क्योंकि दोनों ने कई बार असफलता का सामना किया, लेकिन हार मानने के बजाय हर बार और मजबूत होकर वापस लौटीं।
बार-बार असफलता, फिर भी नहीं टूटा हौसला
नेहा नागर – 4था प्रयास, दूसरी बार इंटरव्यू
निधि नागर – 5वां प्रयास, तीसरी बार इंटरव्यू
लगातार असफलताओं के बावजूद दोनों बहनों ने अपने लक्ष्य से नजरें नहीं हटाईं। उन्होंने हर प्रयास से सीख लेकर अपनी रणनीति को और बेहतर किया और अंततः सफलता हासिल की।
बिना कोचिंग के हासिल की बड़ी सफलता
इस सफलता की सबसे खास बात यह रही कि दोनों बहनों ने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने सेल्फ स्टडी (स्वाध्याय) के जरिए यह मुकाम हासिल किया।
नेहा नागर ने बताया कि उनकी शुरुआती शिक्षा दादरी के एक निजी स्कूल से हुई और आगे की तैयारी उन्होंने खुद के अनुशासन और समर्पण के साथ की।
पिता बने सबसे बड़ी ताकत
इस प्रेरणादायक सफर में उनके पिता भाजपा नेता मनवीर नागर डेरी मच्छा का योगदान बेहद अहम रहा। नेहा ने भावुक होते हुए कहा कि “जब भी हमारा चयन रुक जाता था, तो सबसे ज्यादा हिम्मत हमारे पिता ही देते थे। उनका एक ही कहना होता था—मेहनत करते रहो, सफलता जरूर मिलेगी।”
सफलता का संक्षिप्त विवरण
नाम प्रयास (Attempt) हासिल रैंक चयनित पद
निधि नागर 5वां प्रयास 161वीं असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स)
नेहा नागर 4था प्रयास 156वीं। असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स)
मूल निवासी: डेरी मच्छा गांव, दादरी, गौतमबुद्ध नगर
युवाओं के लिए संदेश
दोनों बहनों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश दिया कि— असफलता से घबराएं नहीं
निरंतर प्रयास करते रहें
आत्मविश्वास बनाए रखें
उनका कहना है कि संघर्ष भले लंबा हो, लेकिन अगर आप डटे रहते हैं तो सफलता निश्चित है।
गांव से लेकर जिले तक जश्न का माहौल
इस ऐतिहासिक सफलता के बाद डेरी मच्छा गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों द्वारा दोनों बहनों को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे दादरी और गौतमबुद्ध नगर के लिए गर्व का विषय बन गई है।
बेटियां बनीं प्रेरणा, बदली सोच
नेहा और निधि नागर की यह सफलता एक बड़ा संदेश देती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। दादरी की ये बेटियां आज हजारों युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं और यह साबित कर दिया है कि मेहनत और धैर्य से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।



