अथॉरिटीउत्तर प्रदेशजेवरजेवर एयरपोर्टताजातरीनयमुना सिटी

Noida International Airport News : नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण से प्रभावित युवाओं को रोजगार दिलाने की पहल, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, विधायक ने उठाई रोजगार और प्रशिक्षण की मांग, प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह रहे मौजूद

जेवर, ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना के प्रथम चरण से प्रभावित परिवारों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 सितंबर 2025 को यमुना प्राधिकरण के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने की, जिसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, यमुना प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि “प्राधिकरण, एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन मिलकर जल्द ही रोजगार के ठोस उपाय करेंगे।” बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन, अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, डीसीपी मनीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक ने उठाई रोजगार और प्रशिक्षण की मांग
बैठक में धीरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि “जिन परिवारों ने प्रदेश के विकास के लिए अपनी भूमि दी है, उनके युवाओं को रोजगार देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि हम उनकी आशाओं पर खरे नहीं उतरते, तो यह प्रशासनिक विफलता होगी।” उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण से जुड़ी कंपनियों और वेंडरों को प्रभावित परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जेवर एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि देश की तस्वीर बदलने वाला प्रोजेक्ट है। इसमें स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर हम विकास और विश्वास दोनों को मजबूत करेंगे।”

कौशल विकास केंद्रों की कमी पर जताई चिंता
धीरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रभावित परिवारों के लिए कोई ठोस कौशल विकास केंद्र स्थापित नहीं किया गया है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि शीघ्र ही प्रशिक्षण और रोजगार की रूपरेखा तैयार की जाए।

प्राधिकरण और प्रशासन ने दिया आश्वासन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि “प्राधिकरण, एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन मिलकर जल्द ही रोजगार के ठोस उपाय करेंगे।” बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन, अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, डीसीपी मनीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय भागीदारी से बदलेगी तस्वीर
धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जेवर एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि देश की तस्वीर बदलने वाला प्रोजेक्ट है। इसमें स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर हम विकास और विश्वास दोनों को मजबूत करेंगे।”

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button