अथॉरिटीग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीनप्रशासन

GNIDA Authority News : “मां के नाम एक पौधा, भविष्य के नाम हरियाली” : ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ मेगा ग्रीन मिशन, 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य, प्रशासन और उद्योग जगत का साझा अभियान बना मिसाल, उद्योगों और नागरिकों से जुड़ने की भावुक अपील, हर पौधा बनेगा मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधारोपण कर किया। उनके साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी बी.एस., सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेदी, डीजीएम उद्यान एस.के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीतभाई पटेल सहित अनेक अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। पूरे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और मातृ सम्मान को प्रकृति से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने नई ऊर्जा के साथ गति पकड़ ली है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र ईकोटेक-3 में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे पीपल, नीम और अमलतास जैसे पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी पौधे रोपे गए। अधिकारियों ने इसे केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प बताया।

हर पौधा बनेगा मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधारोपण कर किया। उनके साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी बी.एस., सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेदी, डीजीएम उद्यान एस.के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीतभाई पटेल सहित अनेक अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। पूरे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

Raftar Today banner 1 11
Advertisement

सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि भावनाओं और जिम्मेदारी का उत्सव है। जिस तरह मां जीवन देती है, उसी प्रकार एक पेड़ भी जीवन देता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाले वर्षों में ग्रेटर नोएडा हरियाली की नई पहचान बन सकता है।

अगले कुछ महीनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी बी.एस. ने बताया कि GNIDA और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन मिलकर ईकोटेक-3 क्षेत्र की कच्ची सड़क के दोनों ओर 200 से अधिक पौधे लगाएंगे। इतना ही नहीं, अगले दो से तीन महीनों के भीतर औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में कम से कम 5,000 पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक उद्योग केवल एक पौधे की जिम्मेदारी भी ले ले तो पूरा औद्योगिक क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो सकता है। यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पौधों की सुरक्षा और संरक्षण पर भी बराबर ध्यान दिया जाएगा।

IMG 20260717 WA0046 converted
“मां के नाम एक पौधा, भविष्य के नाम हरियाली” : ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ मेगा ग्रीन मिशन

वृक्ष लगाना ही नहीं, उन्हें जीवित रखना भी सबसे बड़ी जिम्मेदारी

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता केवल पौधे लगाने से नहीं बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने से तय होती है। उन्होंने कहा कि नीम, पीपल और अमलतास जैसे पौधे आने वाले वर्षों में शहर को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण देंगे। उन्होंने अधिकारियों, उद्योगों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। यदि हर लगाया गया पौधा सुरक्षित रहेगा तो ग्रेटर नोएडा आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण का राष्ट्रीय मॉडल बन सकता है।

प्रशासन और उद्योग जगत का साझा अभियान बना मिसाल

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं बल्कि समाज, उद्योग और आम नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन मिलकर इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दे रहे हैं। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी से न केवल औद्योगिक क्षेत्रों की हरियाली बढ़ेगी बल्कि कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा। इससे क्षेत्र की पर्यावरणीय गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

IMG 20260717 WA0044 converted
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधारोपण कर किया

बड़ी संख्या में अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और समाजसेवी रहे मौजूद

वृक्षारोपण अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव, सुमित यादव, लक्ष्मी बी.एस., ओएसडी अर्चना द्विवेदी, एजीएम आर.डी. पांडे, डीजीएम एस.के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीतभाई पटेल, प्रबंधक प्रशांत समाधिया, गौरव बघेल, कुलदीप शर्मा, उद्योग विभाग के आलोक यादव, सीएम उद्यमी मित्र संदीप कुमार, मनोज कौशिक, असिस्टेंट कमिश्नर उद्योग जी.पी. गोस्वामी, वरिष्ठ समाजसेवी राहुल नंबरदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी सुनिश्चित करेंगे ताकि ग्रेटर नोएडा को हराभरा, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाया जा सके।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button