ब्रेकिंग न्यूज़अथॉरिटीआम मुद्देगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Greater Noida Authority News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सड़के गद्दायुक्त बनी, बीटा, सेक्टर 36 व भल्ला की मडैया की टूटी सड़कें और टूटा भरोसा!, ग्रेटर नोएडा के नागरिक बोले – ‘अब तो जागिए एसीईओ मैडम, वरना गड्ढों में गिर जाएगा सिस्टम!’



ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे ब्यूरो

भले ही ग्रेटर नोएडा को देश के सबसे योजनाबद्ध और हाई-टेक शहरों में गिना जाता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नज़र आ रही है। स्वर्ण नगरी क्षेत्र के भल्ला की मडैया में रहने वाले लोग बुरी तरह परेशान हैं — कारण है: 1 से 2 साल पहले बनी सड़क की जर्जर हालत, जिसकी मरम्मत तो दूर, देखने तक कोई नहीं आ रहा।


सड़क जो चलने लायक नहीं रही, जोखिम हर कदम पर

महिंद्रा शोरूम के सामने बनी यह सड़क महज 2 साल भी ठीक से नहीं टिकी और अब उसकी हालत ऐसी है कि पैदल चलने वाले को भी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। गड्ढे इतने गहरे हो चुके हैं कि कई बार बाइक सवार गिरते-गिरते बचे हैं।


सीनियर मैनेजर फोन नहीं उठाते, नागरिक परेशान

स्थानीय नागरिक हरेंद्र भाटी ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्राधिकरण की एसीईओ श्रीमती वीएस लक्ष्मी को सीधे संबोधित करते हुए शिकायत की है। उनका कहना है कि इस सड़क का निर्माण डिवीजन 5 के अंतर्गत हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी अब सीनियर मैनेजर रितिक के पास है। लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद न तो कोई रिस्पॉन्स मिला, न ही कोई विज़िट।


हरिंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टर बीटा वन गेट नंबर दो के बाहर बारिश के पानी की निकासी न होने से रोड टूट चुकी है बड़े बड़े गड्ढे हो गये है सेक्टर बीटा वन गेट नम्बर से लेकर गेट नम्बर तीन तक पूरी सर्विस रोड टूट चुकी है

‘खुद आकर देखें एसीईओ मैडम कि किस क्वालिटी की सड़कें बनाई गई हैं’

हरेंद्र भाटी ने अपने ज्ञापन में साफ-साफ लिखा है कि एसीईओ मैडम खुद आएं और हाल ही में बनी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्हें यह देखकर अंदाज़ा लग जाएगा कि किस स्तर की घटिया सामग्री और तकनीक से सड़कें बन रही हैं।


एक नहीं, कई इलाकों की यही हालत! सेक्टर 36 की सड़क भी धंसी हुई

यह केवल भल्ला की मडैया तक सीमित नहीं है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 की मेन रोड पर भी सड़क धंस चुकी है। स्थानीय लोग इस बात से बेहद चिंतित हैं कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


नालियों की सफाई नहीं, सड़क पर जलभराव आम बात

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नालियों की सफाई भी समय पर नहीं की जा रही। इससे बारिश के दौरान पानी सड़कों पर जमा हो जाता है और धीरे-धीरे सड़कें और ज्यादा खराब हो जाती हैं। इससे एक ओर नागरिकों की परेशानी बढ़ती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी फंड्स का दुरुपयोग भी सामने आता है।


स्थानीय नागरिकों की 5 बड़ी मांगें:

  1. एसीईओ द्वारा स्वयं स्थल का निरीक्षण किया जाए।
  2. जिम्मेदार इंजीनियर और सीनियर मैनेजर से जवाब मांगा जाए।
  3. तुरंत प्रभाव से सड़क की मरम्मत शुरू करवाई जाए।
  4. घटिया निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त कार्यवाही की जाए।
  5. भविष्य में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट सुनिश्चित की जाए।
JPEG 20250726 150520 7439855462334161454 converted
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में टूटी-पड़ी सड़के, सेक्टर बीटा में सड़कों का हुआ बुरा हाल

स्मार्ट सिटी की सोच, लेकिन बुनियाद ही कमजोर!

ग्रेटर नोएडा को स्मार्ट और मॉडर्न शहर बनाने की बात तो खूब होती है, लेकिन ऐसी खराब क्वालिटी की सड़कों के साथ कोई भी शहर स्मार्ट नहीं बन सकता। नागरिकों का कहना है कि जो सड़क दो साल भी नहीं टिक पाई, उसमें करोड़ों का फंड गया कहां?

रफ्तार टुडे के संवादाता ने जब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल 5 को रितिक को फोन पर Msg और फोन किया गया था उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और ना ही SMS का रिप्लाई दिया


रफ़्तार टुडे की जनता से अपील

हम रफ़्तार टुडे की ओर से प्राधिकरण, विशेषकर एसीईओ श्रीमती वीएस लक्ष्मी जी से निवेदन करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। सिर्फ भल्ला की मडैया ही नहीं, बल्कि पूरे शहर में बुनियादी ढांचे की समीक्षा और सुधार की जरूरत है।


नागरिक क्या कह रहे हैं?

“सड़क देखकर ऐसा लगता है जैसे मिट्टी पर सिर्फ कालीन बिछा दी हो।”
– रमेश चंदानी, स्थानीय निवासी

“अगर इस सड़क पर कोई एक्सीडेंट हुआ तो प्राधिकरण जिम्मेदार होगा।”
– आशीष शर्मा, जागरूक नागरिक

“ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।”
– सरदार मंजीत सिंह, एक्टिव सिटीजन टीम


यह सिर्फ सड़क नहीं, सिस्टम की नाकामी है

सड़क सिर्फ रास्ता नहीं होती, यह सरकार और प्रशासन की प्रतिबद्धता की तस्वीर होती है। भल्ला की मडैया की यह सड़क उस व्यवस्था का आइना बन गई है, जो ज़िम्मेदारी से नहीं, सुविधा से चल रही है।


अब क्या होगा अगला कदम?

क्या एसीईओ मैडम इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेंगी? क्या संबंधित अधिकारी जवाब देंगे? क्या दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई होगी या फिर यह मुद्दा भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में ही दफन हो जाएगा?

जनता को जवाब चाहिए — और जवाबदेही भी।


🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
👉 Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)


#GreaterNoidaRoadIssue | #भल्ला_की_मडैया | #VS_Lakshmi_Action | #PublicVoice | #PoorQualityRoads | #जनता_की_चिट्ठी | #InfrastructureNegligence | #NoidaAuthorities | #गड्ढे_ही_गड्ढे | #RoadSafetyAlert | #सड़क_नहीं_खतरा | #RaftarTodayExclusive | #WakeUpGNIDA | #AccountabilityMatters | #SmartCityChallenge | #हर_गड्ढा_है_सबूत


रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button