आम मुद्देक्राइमताजातरीनदेशप्रदेशराजनीति

नोएडा समाजवादी पार्टी से अतुल शर्मा हो सकते हैं उम्मीदवार

अखिलेश यादव पहले ही मन बना चुके हैं, नोएडा से ब्राह्मण जाति से होगा उम्मीदवार

FB IMG 1637406151420

 

रफ्तार टुडे। समाजवादी पार्टी द्वारा ब्राह्मण जाति सेे उम्मीदवार उतारेगी और इसके चलते अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों का सम्मान करेगी। इस कड़ी में नोएडा से ब्राह्मण का नाम चल रहा है हो सकता है अतुल शर्मा के हाथ बाजी लग सकती है। क्योंकि वह लोकल भी हैं उनकी सपा में अखिलेश यादव, अभिषेक मिश्रा, लोकल में जिले के नेताओं से बहुत अच्छे संबंध है। और उनका वकील होने का फायदा भी मिलेगा।

 

बार के पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा की ब्राह्मण, ठाकुरो और यादवों में अच्छी पकड़ मुस्लिम समाज पहले से ही उनके साथ है पिछले काफी समय से अतुल शर्मा पूरे क्षेत्र मे घूम रहे हैं नोएडा की सोसायटियों में व सेक्टर सेक्टर डोर टू डोर जा रहें है अतुल शर्मा खुद एक सीनियर ऐडवोकेट है गौतम बुद्ध नगर कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष भी रहें है नोएडा के वकीलों में अतुल शर्मा का भारी समर्थन है।

भारतीय जनता पार्टी में 10 वर्ष कार्य करने का लाभ भी उनको नोएडा विधानसभा चुनाव मे मिलेगा शहर के प्रबुद्ध वर्ग बुद्धिजीवी वैश्य वर्ग में उनकी पकड़ जग जाहिर है। नोएडा शहर अध्यक्ष दीपक विग पंजाबी समाज से हैं इसलिए पंजाबी ब्राह्मण यादव ठाकुर मुस्लिम और वैश्य समाज का समर्थन अतुल शर्मा के लिए बनता हुआ दिखाई दे रहा है

विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जल्द ही समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ जाकर मिलने वाला है।।

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button