आम मुद्दे

कम आय के प्रमाण पत्रों के सन्दर्भ में अपर जिलाधिकारी से मिली पब्लिक स्कूल्स ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन

दादरी, रफ्तार टुडे। जनसामान्य द्वारा अपनी आर्थिक हैसियत एवं आय को छिपाकर कम आय के प्रमाण पत्र बनवाकर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गलत तरीके से दाखिलों के सन्दर्भ में पब्लिक स्कूल्स ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन दादरी अपर जिलाधिकारी से समाधान दिवस में मिली I

एसोसिएशन ने बताया है कि अधिकांश आवेदक इस प्रकार प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपात्र लोग वास्तविक रूप से पत्र लोगों का अधिकार छीन रहे हैं जोकि एक गंभीर विषय है I विषय को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी महोदय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर एवं उप जिलाधिकारी दादरी को संयुक्त रूप से जाँच के आदेश निर्गत किये हैं I

यह टीम जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्रों कि गहनता से जाँच कर अपर जिलाधिकारी महोदय को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी I

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button