आम मुद्दे

Baba Bageshwar dham पहले भी नोएडा में श्रीमदभागवत कथा कर चुके हैं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण

गेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। हिन्दू हृदय सम्राट बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आज से ग्रेटर नोएडा में जैतपुर मेट्रो स्टेशन के पास श्रीमद भागवत कथा आयोजित हो रही है। रविवार को कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश भी निकाली गई। इसके बाद 10 से 16 जुलाई तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमदभागवत कथा करेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब से पहले भी नोएडा में आ चुके हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नोएडा में दूसरी बार कथा करने जा रहे हैं। इससे पहले वह नोएडा में तब आए थे, जब उनकी उम्र मात्र 20 वर्ष की थी। तब उन्होंने एक गांव में श्रीमद भागवत कथा की थी। वर्ष 2016 में पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नयागांव इलाहाबास में रवि प्रधान के यहां आए थे और उन्होंने अपने मुखा​रविंद से कथा की थी। उस समय सोशल मीडिया को यूज करने वाले इतने यूजर्स नहीं थे, जितने की अब है। यही वजह है वह ज्यादातर लोगों तक अपनी पहुंच नहीं बना सके थे।

रवि प्रधान ने बताया है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम पहली बार 2016 में गौतमबुद्धनगर के नोएडा की पावन धरती पर पधारे थे। जब उनकी आयु ही लगभग 20 साल थी। सभी ग्रामीणों ने उनके मुखारविंद श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया था। जैतपुर मेट्रो स्टेशन के निकट 10 से 16 जुलाई तक श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जा रही है। गौतमबुद्धनगर जनपद के अलावा दिल्ली- एनसीआर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ तक से श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button