आम मुद्दे

श्री रामलीला कमेटी द्वारा विजय महोत्सव 2022 का हुआ आगाज

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2022 का आगाज आज साइट 4 स्थित सेंट्रल पार्क में स्कूलों व डांस अकेडमी के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक डांस व नाट्य प्रस्तुति देकर हो गया*
अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अथिति ADCP विशाल पांडे ने डीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की

बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया ग्रेटर नोएडा शहर व ग्रामीण छेत्र के स्कूलों के बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु बच्चों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए यह डांस प्रतियोगिता की जाती है जिसमे इस बार 20 स्कूल व 12 अकेडमी के लगभग 500 बच्चे भाग ले रहे है प्रतियोगिता में फस्ट सेकेंड थर्ड प्राइस रखे गये है*

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया आज बच्चों द्वारा धमाकेदार प्रस्तुति दी गयी ग्राउंड में बैठे दर्शको ने जमकर तालियों बजाई यह दृश्य देखने लायक था ।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया 27 सितंबर से रामलीला मंचन की विधिवत शुरुआत होगी मंचन में श्री गणेश पूजन, शिव सती, संवाद,रावण तपस्या,इंद्र का दरबार ,नारद मोह, रावण कारागार, राक्षसों का अत्याचार, विष्णु जी का प्रकट होना जैसी लीला का मंचन होगा । इसके साथ साथ नगरवासियों को आकर्षक झूले व मेले का भी लुफ्त लेने का अवसर मिलेगा।

इस अवशर पर कमेटी के संयुक्तमहासचिव सौरभ बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र भाटी, सुभाष चन्देल, श्यामवीर भाटी, के के शर्मा, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिन्दल, अरुण गुप्ता, सुरेंद्र तायल, विकास आर्य, अजय रामपुर, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button