SVG Reality News : “SVG Group से SVG Realty तक”…, ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट की नई ‘ब्रांड क्रांति’, नए लोगो के साथ श्री विनायका ग्रुप ने दिखाया बड़ा विजन, कहा—अब भरोसा ही बनेगा असली पहचान, “नाम बदला नहीं, “ब्रांड नहीं, भरोसे का नया अध्याय”
“नाम बदला नहीं, सोच को नया आकार दिया गया” — चेयरमैन अंकुर मित्तल, ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब चर्चित रियल एस्टेट कंपनी श्री विनायका ग्रुप ने अपनी नई ब्रांड पहचान और नए विजन के साथ बाजार में नई शुरुआत का ऐलान किया। इंडिया एक्सपो प्लाजा स्थित मिराज सिनेमा कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने पुराने ब्रांड “SVG Group” को नए स्वरूप और नई सोच के साथ “SVG Realty” के रूप में लॉन्च किया। इस मौके पर कंपनी का नया लोगो भी लॉन्च किया गया, जिसने कार्यक्रम में मौजूद व्यापार जगत, रियल एस्टेट सेक्टर और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह सिर्फ एक नाम बदलने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि कंपनी की भविष्य की रणनीति, ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता और रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत पहचान को नए अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास भी माना जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कारोबारी, निवेशक, कंपनी के अधिकारी, पार्टनर और विशेष अतिथि मौजूद रहे।
“नाम बदला नहीं, सोच को नया आकार दिया गया” — चेयरमैन अंकुर मित्तल
कार्यक्रम के दौरान श्री विनायका ग्रुप के चेयरमैन अंकुर मित्तल ने नए लोगो और ब्रांड पहचान की थीम को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी की पहचान केवल उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके काम, भरोसे और समय पर किए गए वादों से बनती है। उन्होंने कहा—“हमारी कंपनी ने हमेशा समय पर प्रोजेक्ट डिलीवरी, पारदर्शिता और ग्राहकों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत माना है। नया लोगो उसी सोच और विजन का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि हमारी नई पहचान लोगों तक यह स्पष्ट संदेश पहुंचाए कि SVG Realty सिर्फ इमारतें नहीं बनाती, बल्कि भरोसे का भविष्य तैयार करती है।” अंकुर मित्तल ने कहा कि बदलते दौर में कंपनियों को अपने विजन के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट करना पड़ता है और यही सोच इस नई ब्रांडिंग के पीछे रही।

“ब्रांड नहीं, भरोसे का नया अध्याय”
रियल एस्टेट सेक्टर में जहां कई कंपनियां विश्वास कायम रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं SVG Realty ने अपने नए विजन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि भविष्य उन्हीं कंपनियों का होगा जो पारदर्शिता, गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी को प्राथमिकता देंगी।
ग्रेटर नोएडा के तेजी से बदलते रियल एस्टेट बाजार में यह नई ब्रांड पहचान आने वाले समय में कितना असर दिखाएगी, इस पर अब सबकी नजरें टिकी रहेंगी।
“अब पूरी ताकत सिर्फ रियल एस्टेट सेक्टर पर” — नीरज मित्तल
कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक नीरज मित्तल ने कहा कि “SVG Group” को “SVG Realty” के रूप में प्रस्तुत करने का सबसे बड़ा उद्देश्य कंपनी के मुख्य कार्यक्षेत्र को और स्पष्ट बनाना है। उन्होंने कहा कि—कंपनी पूरी तरह रियल एस्टेट सेक्टर पर केंद्रित है
ग्राहकों को आधुनिक और भरोसेमंद प्रोजेक्ट देना प्राथमिकता है
नई ब्रांडिंग के जरिए बाजार में मजबूत और स्पष्ट पहचान बनाई जाएगी
नीरज मित्तल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में ब्रांड की स्पष्टता बेहद जरूरी है। “SVG Realty” नाम सीधे तौर पर कंपनी की विशेषज्ञता और कार्यक्षेत्र को दर्शाता है, जिससे ग्राहकों और निवेशकों के बीच विश्वास और मजबूत होगा।
नए लोगो में छिपा कंपनी का भविष्य विजन
कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए लोगो को आधुनिक डिजाइन और प्रोफेशनल ब्रांडिंग के साथ तैयार किया गया है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार यह लोगो—भरोसे, पारदर्शिता, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, समयबद्ध डिलीवरी, ग्राहक संतुष्टि जैसे मूल्यों को दर्शाता है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नए लोगो और ब्रांडिंग की सराहना करते हुए कहा कि यह कंपनी की प्रोफेशनल अप्रोच और बड़े विजन को प्रदर्शित करता है।
ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन में तेजी से बढ़ रहे रियल एस्टेट बाजार के बीच SVG Realty का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेट्रो विस्तार, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते ग्रेटर नोएडा आज निवेश का बड़ा केंद्र बन चुका है। ऐसे में कंपनियां अपनी ब्रांड पहचान को मजबूत करने और ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए नए प्रयोग कर रही हैं। SVG Realty की नई ब्रांडिंग को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां कंपनी खुद को आधुनिक, पारदर्शी और भविष्य-केंद्रित रियल एस्टेट ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहती है।



