Galgotia University News : गलगोटिया कॉलेज में हुआ ए.के.टी.यू. राज्यस्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025–26 का भव्य आयोजन “डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025–26” का जोश और जुनून, उत्तर प्रदेश के आठ जोनों से पहुंचे 1000 से अधिक खिलाड़ी, खेल भावना और अनुशासन का हुआ संगम

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (GCET), ग्रेटर नोएडा में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ के तत्वावधान में राज्यस्तरीय “डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025–26” का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में ए.के.टी.यू. के आठ जोनों- आगरा, बरेली, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ और प्रयागराज से आए एक हजार से अधिक छात्र-खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं
कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री गौरव खन्ना, मुख्य कोच, भारतीय राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन टीम रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री केशव सिंह, वित्त अधिकारी, ए.के.टी.यू., डॉ. ओ.पी. सिंह, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, ए.के.टी.यू., श्री अंकुर गोयल, वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन और मार्च-पास्ट से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मार्च-पास्ट के साथ हुई, जिसमें सभी जोनों की टीमों ने अनुशासन और गौरव के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कॉलेज परिसर तिरंगे झंडों, बैनरों और जयघोषों से गूंज उठा।
मुख्य मंच पर खिलाड़ियों का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट और “जय खेल भावना” के नारों के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मार्च-पास्ट और दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गलगोटिया इंस्टिट्यूशंस के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि संकल्प, टीमवर्क और युवाओं की ऊर्जा का उत्सव है। गलगोटिया अपने एक्टिव लर्निंग इकोसिस्टम को मजबूत करते हुए शैक्षणिक और खेल उत्कृष्टता दोनों को प्रोत्साहित कर रहा है।
गलगोटिया कॉलेज ने दिया “खेल संस्कृति” को नया आयाम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गलगोटिया इंस्टिट्यूशंस के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा “डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि संकल्प, टीमवर्क और युवाओं की ऊर्जा का उत्सव है। गलगोटिया अपने ‘एक्टिव लर्निंग इकोसिस्टम’ के माध्यम से शिक्षा और खेल उत्कृष्टता दोनों को सशक्त कर रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि गलगोटिया कॉलेज हमेशा से छात्रों को ‘हॉलिस्टिक डेवलपमेंट’ (समग्र विकास) के अवसर प्रदान करता आया है, ताकि वे केवल अकादमिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से भी सशक्त बनें।
पद्मश्री गौरव खन्ना ने खिलाड़ियों को जुनून व दृढ़ता के साथ खेलों को अपनाने की प्रेरणा दी, जबकि अंकुर गोयल ने अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करते हुए युवाओं को ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. ओ.पी. सिंह और श्री केशव सिंह ने गलगोटिया कॉलेज की आयोजन क्षमता और उत्तर प्रदेश के युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
इस राज्यस्तरीय उत्सव में आठ प्रमुख खेल- एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें ज़ोन स्तर के स्वर्ण पदक विजेता राज्य खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस आयोजन में गलगोटिया प्रबंधन आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ ही साथ खेल संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया है।
फेस्ट में दिखा एक भारत–श्रेष्ठ भारत का उदाहरण
इस खेल महोत्सव में आगरा से लेकर गोरखपुर, प्रयागराज से लेकर मेरठ तक के खिलाड़ियों ने एक मंच पर आकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया।
टीमें एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हुए भी पारस्परिक सम्मान और मित्रता का उदाहरण पेश करती दिखीं।
गलगोटिया कॉलेज ने अपने आधुनिक स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल स्कोरिंग सिस्टम, फिजियोथेरेपी सपोर्ट और स्वच्छ वातावरण के जरिए आयोजन को भव्य और प्रेरणादायक बनाया
“डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025–26” का यह आयोजन खेलों की उस भावना को समर्पित रहा जिसमें जीत से अधिक महत्वपूर्ण है भागीदारी, समर्पण और अनुशासन।
गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने साबित किया कि जब शिक्षा संस्थान खेलों को प्राथमिकता देते हैं, तो छात्र केवल करियर नहीं, बल्कि चरित्र का भी निर्माण करते हैं।



