आम मुद्दे

ओडिशा में हुए अत्यंत वीभत्स एवं दु:खद रेल दुर्घटना के कारण आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा के आह्वान पर पूरे देश की तरह जिला गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में होने वाली भाजयुमो की अति महत्वपूर्ण *जिला कार्यसमिति बैठक को स्थापित कर दिया

दिल्ली, रफ्तार टुडे। ओडिशा में हुए अत्यंत वीभत्स एवं दु:खद रेल दुर्घटना के कारण आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा के आह्वान पर पूरे देश की तरह जिला गौतमबुद्ध नगर के ITS इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा में होने वाली भाजयुमो की अति महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक को स्थापित कर दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य व जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी व जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर ने भाजपा युवा मोर्चा की समस्त टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर ही 02 मिनट का #मौन रखा व दिवंगतों एवं हताहतों परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। और वहीं से सभी कार्यकर्ताबन्धु अपने-अपने स्थान के लिए प्रस्थान कर गए।

विधायक/जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि संवेदना मृतकों के परिवारों के साथ है प्रभु उन्हें इस दुःख को सहने की शक्ति दे तथा भगवान जी से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को जल्द स्वस्थ करे। इसके पीछे लापरवाही हो या साज़िश, लेकिन दोषियों को ढूँढा जाएगा और सजा सुनिश्चित की जाएगी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज नागर ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक और पीड़ादायी है, ये #21वीं_शताब्दी की भारत की शायद सबसे बड़ी और भयानक ट्रेन दुर्घटना है। मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को मोक्ष एवं घायलों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button