आम मुद्दे

भाजपा ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया, सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया सम्मानित

गेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। भाजपा जिला कार्यालय दादरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के तौर सासंद डा महेश शर्मा और विशिष्ठ अतिथि एमएलसी शिक्षक खंड श्रीचंद शर्मा ने भाग लिया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पटका पहना कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया।

दादरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न भाजपा ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोल चक्कर पर दादरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद गौतमबुद्धनगर डॉ महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम के बल पर आगे बढ़ी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं, इन वर्षों में ऐतिहासिक कार्य मोदी जी की सरकार में हुए हैं। धारा 370 ं को हटाना, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण, बॉर्डर तक सड़कों का निर्माण क़र देश की सीमाएं सुरक्षित करने का कार्य डबल इंजन की सरकारें कर रही हैं।

महिलाओं के लिये उज्ज्वला गैस योजना, जन धन योजना, किसानो के फसल बीमा योजना आदि सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाए सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी के कुशल नेतृत्व में उत्तम प्रदेश बन रहा है। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा क़ि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से आज भाजपा की केन्द्र और प्रदेश में सरकारें हैं। आज वास्तव में अच्छे दिन लाने का कार्य यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने किया हैं। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने सभी देवतुल्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी पदाधिकारियों का बैठक में आने लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।

बैठक में मुख्य रूप से बिज़ेंद्र भाटी, मास्टर राधाचरण भाटी, जगभूषण गर्ग, देवेन्द्र खटाना, परमेश्वर दयाल गुप्ता, सेवानंद शर्मा, पवन रावल, दीपक भारद्वाज, पवन नागर, गजेन्द्र मावी, सुनील भाटी, गुरुदेव भाटी, धर्मेंद्र कोरी, रिंकु भाटी, कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, महेश शर्मा, मनोज गर्ग आदि पदाधिकारीगण व वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Gaurav sharma
Raftar

Related Articles

Back to top button