DPS School News : “DPS ग्रेटर नोएडा का दमदार रिजल्ट—99.8% के साथ अर्जुन और लक्ष्य बने टॉपर, 87.75% औसत ने बढ़ाया गौरव!”, CBSE 10वीं 2026 में फिर चमका DPS का नाम, टॉपर्स की शानदार परफॉर्मेंस से स्कूल में जश्न का माहौल

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए CBSE कक्षा 10वीं (2025–26) के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता दर्ज की है।
इस वर्ष विद्यालय का कुल औसत 87.75% रहा, जो न केवल छात्रों की मेहनत बल्कि शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था को भी दर्शाता है।
“99.8% के साथ अर्जुन और लक्ष्य बने संयुक्त टॉपर”
इस वर्ष के परिणामों में अर्जुन धार और लक्ष्य त्यागी ने 98.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अदिति ठाकुर ने 98.6% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
“तीसरे स्थान पर भी कड़ी टक्कर—मेधावी छात्रों की चमक”
तीसरे स्थान पर अभिजय यादव और लव भाटी ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्रों ने अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
“87.75% औसत—संतुलित प्रदर्शन का प्रतीक”
विद्यालय का 87.75% औसत यह दर्शाता है कि DPS ग्रेटर नोएडा में न केवल टॉपर्स बल्कि अधिकांश छात्रों ने संतुलित और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह परिणाम इस बात का संकेत है कि विद्यालय छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करता है, जहां हर छात्र को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।
“प्राचार्य और स्टाफ ने दी बधाई—उज्ज्वल भविष्य की कामना”
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम छात्रों के निरंतर प्रयास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
“DPS ने फिर कायम रखा अपना मान—शिक्षा में उत्कृष्टता की परंपरा जारी”
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा का यह शानदार परिणाम यह साबित करता है कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उच्च मानकों को बनाए हुए है।
यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए प्रेरणा है, बल्कि अन्य संस्थानों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करती है कि सही दिशा और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



